नवीन गुप्ता में जताया विश्वास

नवीन गुप्ता में जताया विश्वास
Share

नवीन गुप्ता में जताया विश्वास, श्री सनातन धर्म गर्ल्स एंड बॉयज स्कूल एसोसिएशन लालकुर्ती प्रबंध समिति मेरठ का पंचवर्षीय चुनाव अधिकारी डॉ आर के सिंह द्वारा निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी ने संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित के अध्यक्ष व अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड‍़े भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन गुप्ता को अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। जैसे ही चुनाव अधिकारी ने यह यह एलान किया वहां मौजूद तमाम लोगों ने नवीन गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवीन गुप्ता ने पूर्व में भी इस शिक्षण संस्थान के लिए बहुत अच्छा काम किया है। नवीन गुप्ता के कुशल नेतृत्व में शहर की अनेक शिक्षण संस्थाओं ने काफी विकास किया है। वहां शिक्षा का स्तर काफी सुधरा हुआ है। यह शिक्षण संस्था भी नवीन गुप्ता के पूर्व में किए गए कामों पर आज भी गाैरवान्वित है। उन्होंने कहा कि सभी ने नवीन गुप्ता पर विश्वास किया है। वह एक कुशल प्रशासक है। जिस भी संस्था से वह जुड़े हैं उस संस्था ने बहुत ही तरक्की की है। सभी लोेग नवीन गुप्ता के साथ काम करना चाहते हैं। नवीन गुप्ता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह अपने लोगों को साथ लेकर चलते हैं। उनमें न तो प्रचार की लालसा है न ही वह दिखावा करते हैं। नवीन गुप्ता इस शिक्षण संस्था से जुड़े हैं इस बात को लेकर सभी बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद हैं कि नवीन गुप्ता के कुशल नेतृत्व में यह शिक्षण संस्था विकास व शैक्षणिक ऊंचाइयों के नए आयाम स्थापित करेगी। चुनाव अधिकारी के मुताबिक जिसमें अध्यक्ष नवीन गुप्ता सहित सभी 12 लोग निर्विरोध चुने गए जिन पदाधिकारियों को घोषित किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर नवीन गुप्ता (अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ) उपाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल सचिव आशीष कुमार संयुक्त सचिव मनीष कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष शरत चंद्रा सदस्यों में कपिल अग्रवाल राजन गर्ग मीनाक्षी गुप्ता नित्यानंद शर्मा गौरव अग्रवाल मनोज अग्रवाल रजनी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री व मीडिया प्रभारी अमित बंसल व्यापारी नेता दिनेश अग्रवाल मौजूद रहे अमित बंसल व दिनेश अग्रवाल ने सभी निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *