हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के द्विवार्षिक चुनाव, फार्म बिक्री का दूसरा और अंतिम दिन खत्म, 15 पदों के लिए 20 फॉर्म की बिक्री
मेरठ।शहर कोतवाली के खंदक बाजार के हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया के दौरान फार्म बिक्री का दूसरा और अंतिम दिन था। चुनाव अधिकारी अजय जैन, श्याम मोहन शर्मा और राजीव गुलाटी ने बताया की पदाधिकारी के 7 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए 13 फॉर्म की बिक्री हुई। वही कार्यकारिणी के 15 पदों के लिए 20 फॉर्म की बिक्री हुई फार्म जमा करने की तिथि 6 मार्च है। उसी दिन सभी प्रत्याशियों के नाम डिक्लेअर किए जाएंगे कि किस पद पर कौन प्रत्याशी रहेगा।
अंकुर गोयल व नवीन अरोरा अव्वल
पिछले कई वर्षों से खंदक बाजार के व्यापार संघ में नवीन अरोड़ा व अंकुर गोयल पैनल का दबदबा रहा है, किंतु इस बार फॉर्म की बिक्री की संख्या देखते हुए लगता है कि पैनल को तगड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। इस संबंध में जब कार्यकाल को पूर्ण करने वाले लोकप्रिय प्रधान श्री अंकुर गोयल से वार्ता हुई तो उन्होंने अपने पैनल की जीत निश्चित बताई। पूर्व प्रधान नवीन अरोड़ा ने अपने पैनल की जीत के प्रति आश्वासन व्यक्त करते हुए पूरे बाजार के सभी व्यापारियों का साथ और उनके साथ मिलकर बाजार हित में कार्य करने का विश्वास जताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में हमारे कार्यों को देखते हुए खंडक बाजार के सभी व्यापारी अपना प्रेम और आशीर्वाद पूरे पैनल को देंगे।