उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी पहुंचे, सर्किट हाउस में ठहरे थे राजभर, कई मांगें रखी मंत्री जी के सामने
मेरठ। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने स्वागत किया। महासंघ के पदाधिकारी शिव शंकर सिंह कार्य कारी अध्यक्ष के नेतृत्व में सर्किट हाउस पहुंचे और ओमप्रकाश राजभर से मिले। प्रतिनिधि मंडल में अशोक सोम, जगन पाल त्यागी , जोगेन्दर प्रसाद जाटव उत्तर प्रदेश पैसनर्श ऐसोसिएशन, जय प्रकाश, महेंद्र यादव, संजय ठाकुर उपाध्यक्ष अटेवा इत्यादि शामिल रहे। शिव शंकर सिंह ने ओम प्रकाश राजभर को बुके देकर उनका स्वागत किया।
मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
उन्होंने राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारीयों को उनका 300 िदनकाअवकाश नगदीकरण उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय की न्यायिक आदेश के चलते तत्काल भुगतान करने तथा कर्मचारियों को 5लाख तक कैशलैस चिकित्सा राज्य कर्मचारियों की भांति स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012तक नगदीकरण का भुगतान अनुमन्य था एवं राज्य कर्मचारियों तथा स्थानीय निकाय कर्मचारियों को निरन्तर भुगतान जारी है। इसी प्रकार कैशलैस चिकित्सा राज्य कर्मचारियों स्थानीय निकाय तथा यहां तक कि प्राथमिक से लेकर महाविद्यालय शिक्षक, महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी, विश्वविद्यालय शिक्षकों तक यह प्रदत्त है, परंतु विश्वविद्यालय कर्मचारी इससे वंचित हैं यह राज्य सरकार द्वारा उन्हें उपेक्षित किया गया है। यह मांग अविलंब पूरी की जानी चाहिए।