सिर्फ शारदा का याद रहा सेंट्रल मार्केट

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सिर्फ शारदा का याद रहा सेंट्रल मार्केट पीएम को सौंपा पत्र, बाकि नेता गए व्यापारियों को भूल, शारदा ने पीएम से मांगी व्यापारियों के लिए राहत

मेरठद्। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के अलावा भाजपा के किसी नेता पीएम मोदी से सेंट्रल मार्केट के बारे में बात करने की याद नहीं रही। विनीत अग्रवाल ने सेंट्रल मार्केट के कारोबारियों की व्यथा को पीएम मोदी तक पहुंंचाने का काम किया। उन्होंने इसको लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने विशेष रूप से शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान का आग्रह किया।

यह कहा ज्ञापन में

ज्ञापन में कहा गया कि मेरठ का व्यापारी वर्ग, विशेषकर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट का व्यापारी, इस समय स्वयं को अत्यंत असुरक्षित और उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि 25 सितंबर 2025 को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 661/6, सेंट्रल मार्केट, शास्त्री नगर स्थित 22 दुकानदारों का कॉम्प्लेक्स ध्वस्त कर दिया गया, परंतु आज तक प्रभावित व्यापारियों को किसी प्रकार की ठोस सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हुई, जबकि उन्हें सहायता देने का आश्वासन दिया गया था। शारदा ने बताया कि प्रभावित व्यापारियों के भविष्य, उनके व्यापार और परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें वैकल्पिक दुकानें, कॉम्प्लेक्स में स्थान, आर्थिक सहायता एवं समुचित सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर, शास्त्री नगर सेक्टर-2 मार्केट, माधव नगर एवं जागृति विहार के लगभग 1478 व्यापारी वर्तमान में प्रशासनिक नोटिसों और दुकानों पर लगाए जा रहे निशानों से भयभीत हैं। ये व्यापारी पिछले 35-40 वर्षों से क्षेत्र में वैध रूप से व्यापार कर रहे हैं। उस समय क्षेत्र का स्वरूप भिन्न था और यदि किसी स्तर पर प्रशासनिक त्रुटि हुई है तो उसका दंड निर्दोष हजारों दुकानदारों को नहीं मिलना चाहिए।

ये भी है मांगा

पीएम व सीएम को दिए गए ज्ञापन में विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि मेरठ को पावरलूम की ऐतिहासिक पहचान को देखते हुए टेक्सटाइल पार्क प्रदान किया जाए। ज्वेलरी निर्माण की बड़ी क्षमता को ध्यान में रखते हुए ज्वेलरी पार्क स्थापित किया जाए। विश्वविख्यात बैंड-बाजे एवं कैंची उद्योग के लिए विशेष क्लस्टर विकसित किया जाए। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक नगर मेरठ में हवाई अड्डा शीघ्र प्रारंभ किया जाए। मेरठ एवं आसपास के जनपदों के लिए एम्स स्तर का अस्पताल स्थापित किया जाए। शहर की यातायात समस्या के समाधान हेतु आउटर रिंग रोड का शीघ्र निर्माण हो। मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के स्वीकृत आधुनिकीकरण कार्य को तुरंत शुरू कराया जाए। खेल उद्योग में विश्वस्तरीय पहचान को देखते हुए स्पोर्ट्स पार्क की स्थापना हो। जनहित में मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापित की जाए मेरठ कैंटोनमेंट क्षेत्र को सिविल एरिया में विलय कर लंबित चुनाव कराए जाएं।

नमो और मैट्रो के लिए जताया आभार

साथ ही उन्होंने नमो भारत ट्रेन के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे मेरठ के विकास को पंख लगेंगे। विनीत अग्रवाल शारदा ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2014 से केन्द्र 2017 द्वारा प्रदेश की सरकार छोटे व्यापारियों, एमएसएमई, लघु एवं कुटीर उद्योगों के प्रति संवेदनशील रही केंद्र और प्रदेश सरकार मेरठ के पीड़ित व्यापारियों की पुकार अवश्य सुनेगी और शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें राहत प्रदान करेगी।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *