पं. दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं विचार: स्वतंत्र देव, जयंती पर महानगर के सभी मंडलों में चित्र लगाकर अर्पित की पुष्पांजलि
मेरठ। पंड़ित दीन दयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं एक विचार हैं वो पूरे विश्व की प्रेरणा हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महानगर के सभी मंडलों में कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम गोष्ठी सीसीएसयू के अटल सभागार में आयोजित की गई, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जल शक्ति विभाग स्वतंत्र देव सिंह रहें। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक व्यक्ति नहीं विचार हैं।
गोष्ठी की अध्यक्षता डा. जेबी चिकारा ने की। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ निश्चय वाले व्यक्ति थे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पंड़ित जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि, एक विचार हैं। एक ऐसा विचार जिसने देश में प्रगतिशील एवं जन कल्याण को समर्पित राजनीति की नींव रखी थी। उनकी सोच थी कि संगठन के द्वारा ऐसे कार्यकतार्ओं का निर्माण करना है, जो राष्ट्र के लिए, गरीब के लिए समर्पित हो और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहें।उनकी परिकल्पना में राजनीतिक दल और राजनीतिक कार्यकर्ता का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति को आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक सम्मान व न्याय दिलाना है। उन्होंने विदेश नीति, शिक्षा नीति, आर्थिक नीति पर चर्चा करके प्रस्ताव पास किया और राष्ट्रवाद, मानवता की सही अर्थों में व्याख्या की। उनकी मुगलसराय स्टेशन पर हत्या कर दी गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी पंड़ित जी से प्रेरित होकर पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी योजना लाए। गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, ऊर्जा राज्य मंत्री व दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी व धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सुनील भराला, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वस्थ, संजीव जैन सिक्का, जे.वी. चिकारा, कमल दत्त शर्मा, जय करण गुप्ता, अरुण वशिष्ठ, संयोजक गौरव मलिक, अजय दीवान, पीयूष शास्त्री, अरविंद मारवाड़ी, पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, अंजू वारियर, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।