
बेहद रोमांचक रहा पीटर व अजीत भारद्वाज का मुकाबला, इंग्लैंड से पहुंचे हैं पीटर मेरठ, फाइनल के साथ ही विदा होगा सारे खिलाड़ी
मेरठ। अलेक्जेंडर क्लब व विक्टोरिया पार्क में चल रहे अंतरराष्ट्रीय 700 पॉइंट टेनिस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों द्वारा खड़े मुकाबले खेले गये जिसमें पीटर- इंग्लैंड ने इंडिया के अजीत भारद्वाज को रोमांचक मैच में 6 4 2 6 6 2 से हराकर फाइनल अपने नाम किया आज सभी आयु वर्ग के सेमीफाइनल्स खेले गए।
टूर्नामेंट का आखिरी दिन
26 फरवरी को टूर्नामेंट का आखिरी दिन है सभी कैटिगरीज के फाइनल कल दोनों जगह पेर खेले जाएंगे आज के मैच का स्कोर इस प्रकार रहा पीटर इंग्लैंड ने अजीत भारद्वाज को 6 4 2 6 6 2 से,अमित संगल, नागराज की जोड़ी ने चंद्र भूषण , दीपांकर चक्रवर्ती को डबल्स 60 आयु वर्ग में 6-1,6-2 से पराजित किया। भानु प्रताप सिंह ने नागराज को 3 4, रिटायर्ड हर्ट से, पुनीत कुमार गुप्ता ने राजन बेरी को 6 2 6 2 से, आलोक भटनागर ने वेणुगोपाल मंगत को 6 2 7 5 से, राजेश गणपति ने बालकिशन भाटिया को 6 1 6 1 से, हराकर अपने मैच जीते।
महिला वर्ग
महिला 55 वर्ग में बबीता ने मंजू खरे को 6-1, 6-2 से , स्मिता रविंद्र , दीक्षा वत्स ने 35 आयु वर्ग में रानी मरवा, प्रीति बंसल को हरा कर जीत दर्ज की, जगदीश और संदीप यादव ने अनिल , शीतल को 6-0,6-1 से पराजित किया । कल सभी आयु वर्ग के फाइनल मैच खेले जाएंगे इसलिए शहर के सभी टेनिस लवर को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया जाता है।