WhatsApp Channel Join Now

WhatsApp Group Join Now

चार दिनी भव्य आयोजन, पूरे महानगर से पहुंच रहे श्याम भक्त, गुरूवार को निशान यात्रा का आयोजन, जगह-जगह स्वागत
मेरठ।सदर तिलक पार्क कलाल खाना स्थित छोटा खाटू धाम मंदिर में फागुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में गुरूवार को 12:00 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। जहां से भी यह यात्रा गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इससे पहले बुधवार को हवन पूजन से हुआ फागुन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गणों ने भाग लेकर हवन में आहुति देकर श्याम बाबा की पूजा अर्चना की।
Contents
ये रहे मौजूद
इस दौरान गोपाल गोयल, गौरव गोयल, अनिल गग,र् संजय गोयल, राहुल सिंघल, नूपुर गोयल, राजकुमार गुप्ता, संजय तायल, सौरभ गोयल, अतुल गुप्ता आदि मंदिर कार्य समिति के सदस्य मौजूद रहे। इसमें शहर के दूरदराज इलाकों से भी श्रद्धालु पहुंचे।
WhatsApp Channel Join Now