मिडिल ईस्ट के मुद्दे पर की चर्चा, गैस संयत्राें पर हमलों की निंदा, पांच देशों के नेताओं से बातचीत
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट के हालात से चिंतित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई देशों के प्रमुखों से बात की है। पीएम मोदी के ये प्रयास लड़ाई को खत्म करने में मददगार हो सकते हैं। ऐसे विशेषज्ञों का मानना है। उन्होंने कतर, फ्रांस,जॉर्डन,ओमान और मलयेशिया के नेताओं से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ईरान युद्ध में ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने की भी निंदा की। पश्चिम एशिया युद्ध में अब ऊर्जा ठिकानों पर हमले हो रहे हैं, जिससे पूरी दुनिया में तेल और गैस की कीमतों में इजाफा होने का डर पैदा हो गया है।
पांच देशों के नेताओं से बातचीत
पांचों देशों के नेताओं से की गई अलग-अलग बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति की पहल की अपील की। साथ ही वैश्विक ऊर्जा संकट को दूर करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
लड़ाई हल नहीं
पीएम मोदी ने समझाया कि लड़ाई किसी भी समस्या का हल नहीं है। उनकी बात से सभी ने सहमति जतायी। उन्होंने कहा कि लड़ाई विश्व के लिए खतरा है।