जंग को लेकर पीएम ने चेताया

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

आने वाला वक्त देश के लिए कठिन, जंग के होंगे भयंकर परिणाम, टीम भावना से काम करे पूरा देश, राज्य करें केंद्र का सहयोग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि आने वाला वक्त देश के लिए परीक्षा की घड़ी सरीखा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा।

स्ट्रेट होर्मूज में फंसे हैं भारतीय क्रूज

उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि रास्ता बंद किए जाने को सही नहीं ठहराया जा सकता।

युद्ध से दुनिया में कठिन हालात

एक दिन पहले पीएम ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी थी। उन्होंने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *