शानदार रही पीएम की रैली

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता व आम जन, सीएम योगी ने किया पीएम मोदी का स्वागत, मोदी-मोदी-योगी-योगी के नारों से गूंज रहा था पंडाल

मेरठ। भाजपा की पंजाबी नेत्री और कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने आज बताया कि पीएम की मोहउद्दीनपुर में हुए रैली अभूतपूर्व रही शानदार रही। वह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ रैली में पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम पर रैली में जन सैलाब उमड़ा हुआ था। जहां तक नजर जाती थी चारों ओर लोगों की भीड़ नजर आती थी। वो सभी अपने प्रिय नेताओं को देखने व सुनने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रैली जबरदस्त रही।

रैपिड व मेट्रो पीएम का उपहार

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने मंच से ही स्विच दबाकर एक साथ रैपिड व मेट्रो का उद्घाटन किया। हालांकि इससे पहले उन्होंने शताब्दीनगर स्टेशन से रैपिड को हरी झंड़ी दिखाई। साथ ही वहां लगायी गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर पीएम के साथ विकास पुरूष सीएम योगी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *