राज्यमंत्री मंत्री ने किया रवाना

राज्यमंत्री मंत्री ने किया रवाना
Share

राज्यमंत्री मंत्री ने किया रवाना,  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, मेरठ महानगर द्वारा आयोजित “नारी शक्ति वंदन यात्रा” (मेरठ दक्षिण विधानसभा) को शास्त्रीनगर, मेरठ स्थित कैंप कार्यालय से उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री डा० सोमेन्द्र तोमर ने भाजपा का ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि मातृशक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है। रक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और विज्ञान आदि क्षेत्रों में अपने नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, क्षेत्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा) वर्षा कौशिक, भाजपा महानगर मंत्री ममता मित्तल, कार्यक्रम संयोजक डा० सुनीता प्रजापति, भाजपा महिला मोर्चा महानगर मंत्री निधि रस्तोगी, शास्त्रीनगर मंडल प्रभारी अंजू वारियर, शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, माधवनगर मंडल अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, देहात मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, रिठानी मंडल अध्यक्ष अमरीश कोरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर सहित पार्टी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *