पब्लिक थी परेशान, कांग्रेसियों ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को घेरा, हाउस टैक्स के नाम पर जनता का शोषण का आरोप, रंजन शर्मा बोले बर्दाश्त नहीं
मेरठ। हाउस टैक्स के अनाप-शनाप बिल भेजे जाने का आरोप लगाते हुए शहर कांग्रेस ने आज नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का घेराव किया। उन्होंने उन्हें उठने नहीं दिया। । अध्यक्ष रंजन शर्मा की शिव कुमार गौतम से जमकर बहस हुई। रंजन शर्मा का कहना था कि हाउट टैक्स के नाम पर लोगों का परेशन करना बंद करें। अन्यथा शहर कांग्रेस अफसरों को निगम में बैठने नहीं देंगे। कांगे्रसियों ने शिव कुमार गौतम का घेराव कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा भाजपा सरकार में लगातार हाउस टैक्स के नाम पर आम जनता का शोषण किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। काफी हंगामे के बाद मुख्य कर अधिकारी ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की नगर आयुक्त से मोबाइल पर वार्ता कराई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उन्होंने पूर्व में दिए गए ज्ञापन में हाउस टैक्स के गलत बिलों को ठीक होने तक रिकवरी स्थगित करने तथा बिलों के सुधार के लिए प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाने की मांग की थी।
नगरायुक्त कैंप की बात माने
नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स बिलों के सुधार हेतु प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाए जाएंगे तथा 1.00,000 रुपये से कम की रिकवरी पर किसी भी प्रकार की सीलिंग कार्रवाई नहीं की जाएगी।वह ओ. टी. एस.के लिए शासन को लिखा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि जनता के साथ अन्याय जारी रहा तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
ये रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, धूम सिंह गुर्जर, कमल जायसवाल, मोहिउद्दीन अहमद गुड्डू, सलीमुद्दीन शाह, पीयूष रस्तोगी, राजू यादव, पंकज चौधरी सहित भारी संख्या में पब्लिक के लोग भी मौजूद रहे।