
22 व्यापारियों की अब बनेंगे आवाज, शहर कांग्रेस दिलाएगी उड़ने व्यापारियों को इंसाफ, भाजपा व प्रशासन पर उठाए सवाल
मेरठ। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के ध्वस्त कॉम्प्लेक्स के विरोध में 22 प्रभावित परिवारों ने आज से अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया। धरने पर बैठे पीड़ित व्यापारियों से आज मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलीम खान, रीना शर्मा, संजय कटारिया, सचिन शर्मा, के.डी. शर्मा, महेंद्र गुर्जर, अजय चौधरी, अमित गुप्ता तथा राजू यादव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिले।कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित व्यापारियों को पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर अन्याय के खिलाफ और हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।सरकार की असंवेदनशीलता और प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए नेताओं ने कहा कि जब तक व्यापारियों को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
शहर कांग्रेस लड़ेगी लड़ाई
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि जो बाइस व्यापारी उजाड़ दिएगए हैं उनकी लड़ाई अब शहर कांग्रेस लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ वह अन्याय है। भाजपा के जो नेता अब घरों से निकले हैं वो पहले क्यों नहीं निकले, क्या इन बाइस व्यापारियों से उनकी दुश्मनी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुददे पर चुन नहीं रहेगी।