नीतीश नबीन बिहार से नामित, भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष भेजे जाएंगे राज्यसभा, सूची में बिहार के सीएम नीतिश कुमार भी
नई दिल्ली। राज्यसभा सभा के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची आज जारी कर दी है। इस सूची में सबसे बड़ा नाम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश नबीन है। पार्टी उन्हें बिहार से राज्यसभा में भेजेंगी। इनके अलावा इस सूची में बिहार के सीएम नीतीश कुमार का भी नाम शामिल है। सूची में छह राज्यों से 9 उम्मीदरबार राज्यसभा में भेजे जाएंगे।
युवा वोटों पर फोकस
संगठन के अध्यक्ष नीतीन नबीन को राज्यसभा में भेजकर भारतीय जनता पार्टी का प्लान देश भर के युवा वोटरों को संदेश देना है कि भाजपा में युवाओं को अधिक तवज्जो दी जाती है। हालांकि जानकारों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है यह केवल राजनीतिक और चुनावी गेम है, जिन्हें तवज्जो दी जाती है वो उन्हें किसी राज्यसभा या लोकसभा सदस्य बनने की जरूरत नहीं है। BJP ने कुल 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जो 6 राज्यों (बिहार, असम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि) से हैं।
मेहनतकशों को पुरस्कार का संदेश
राज्यसभा चुनाव के लिए 9 सदस्यों की सूची जारी कर भाजपा ने यह भी संदेश दिया है कि काम करने वालों को संगठन में पुरस्कार अपार हैं। यह इलेक्शन (16 मार्च 2026) के लिए है, और पार्टी ने परफॉर्मर्स को रिवॉर्ड देने का संदेश दिया है। दूसरी ओर सूची की बात करें तो बिहार से नीतीश नबीन और शिवेश कुमार, असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा आदि शामिल हैं।
भाजपा का फोकस
भाजपा का फोकस इन दिनों साल 2026 असेंबली इलेक्शन्स (पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम आदि) पर है। पार्टी का ध्यान बाकि बातों पर ना होकर इन दिनों चुनाव वाले राज्यों पर अधिक है। संगठन इन राज्यों में AI-ड्रिवन कैंपेन, “असेंबली चार्जशीट्स” और परिवर्तन यात्राओं पर फोकस कर रही है। भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि इससे बड़ा लाभ होगा।