रूसी फौज ने किया यूक्रेनी ट्रेन पर ड्रोन से बड़ा हमला, हमले के वक्त सो रहे थे यात्री,
हर तक चीखाें पुकार, चारों ओर बिखरी थी लाशें, जेलेन्सी बोले बर्बर है रूस, कई देशों ने रूस को बताया शैतान
नई दिल्ली/यूक्रेन। रूसी सेना ने यूक्रेन में यात्रियों से खचाखच भरी एक ट्रेन को ड्रोन से अटैक कर निशाना बनाया है। जिस वक्त यह हमला हुआ उस वक्त ट्रेन में सभी यात्री नींद में थे। हमले के बाद ट्रेन के परखच्चे उड़ गए। हर तरफ चीखों पुकार मची थी। चारों ओर खून से लथपथ लाशें बिखरी हुई थीं। लोग मदद के लिए पुकार रहे थे। हालांकि तत्काल मदद पहुंच गयी, लेकिन जब तक मदद पहुंची तब तक कई घायलों की सांसें थम चुकी थीं। यहां पहुंच रही खबरों में बताया गया है कि कम से कम सौ लोगों की मौत रूस के इस हमले में हुई है। अब तक तीस लाशें बरामद हो चुकी हैं। रूस के इस हमले को यूक्रेनी पीएम ने बर्बर बताया है। उन्होंने कहा कि बेगुनाहों के खून कभी भी बेकार नहीं जाएगा। रूस को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। दुनिया के तमाम देशों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। नागरिकों पर किए गए इस हमले को लेकर रूस की पूरी दुनिया में निंदा की जा रही है। हालांकि रूस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन की मदद के लिए कई देशों ने मदद की भी पेशकश की है।