नई दिल्ली/मुंबई। ऊं अंटावा मा गाने से तहलका मचाने वाले पुष्पा 2 मूवी की सामंथा रूथ ने अपना YMC tattoo हटवा दिया है। उन्होंने नागा चैतन्य की सभी निशानियां मिटा दी हैं। करीबियों का कहना है कि सामंथा नागा के साथ गुजारी लाइफ भूल चुकी है। वह उन्हें याद भी नहीं करना चाहती हैं। एक्स हसबैंड से उन्हें अब कुछ भी लेना देना नहीं है।

वह नए सिरे से जिंदगी स्टार्ट करना चाहती हैं। साथ ही पुष्पा की पूरी स्टार कास्ट का वह शुक्रिया अदा करती हैं। वहीं दूसरी ओर अपने एक्स हसबैंड की निशानियां खत्म करने के साथ ही उन्होंने एंगेजमेंट रिंग और वेडिंग ड्रेस में भी चेंजेस कराए हैं। साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अब पैन इंडिया स्टार बन चुकी हैं। उनकी जबरदस्त परफॉरमेंस ने उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार की है। सामंथा ने अपने नए कैंपेन ‘Nothing to Hide’ का वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पीठ पर बना ‘YMC’ टैटू गायब नजर आया। यह टैटू उनकी डेब्यू फिल्म Ye Maaya Chesave से जुड़ा था, जिसमें उनके साथ नागा चैतन्य थे और वहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। साल 2010 में आई फिल्म ‘Ye Maaya Chesave’ से सामंथा ने लीड एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू किया था और इसी फिल्म से नागा चैतन्य के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने 2017 में शादी की थी, लेकिन 2020 में अलग होने की घोषणा की और 2021 में तलाक भी हो गया। इस फिल्म को दोनों के प्यार की शुरुआत माना जाता है, इसलिए टैटू भी उस रिश्ते की निशानी था।
ये मूवी पब्लिक के पैसों की कुर्बानी