NCRTC के सांटा क्लाज का स्वच्छता संदेश

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

स्वच्छता की बतायी अहमियत, यात्रियों को दिया संदेश, NCRTC के सांटा क्लाज के साथ ली सेल्फी

नई दिल्ली। रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर काम करने वाली कार्यदायी संस्था एनसीआरटीसी ने क्रिसमस के मौके पर गुरूवार को रैपिड यात्रियों के साथ ग्रीन क्रिसमस मनाया अनूठे उपहार देकर स्वच्छता का संदेश दिया। मेरठ दिल्ली के बीच वाली रैपिड रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एनसीआरटीसी ने क्रिसमस के लिए खास तैयारियां की थीं। दरअसल एनसीआर में प्रदूषण की गंभीर स्थिति के बीच जन-जागरूकता से जुड़ा विशेष अभियान ‘नमो भारत के साथ एक ग्रीन क्रिसमसÓ का आयोजन किया। इस अनूठे अभियान के तहत सांता क्लॉज़ को स्वच्छ मोबिलिटी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया, जिन्होंने एक अनोखे और रोचक अंदाज़ में लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश दिया।

दो दिन था अभियान

इस दो दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत 24 दिसंबर, बुधवार से की गई। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और नमो भारत के यात्रियों का आभार व्यक्त करना था, जो नमो भारत जैसे स्वच्छ, तेज़ और आधुनिक परिवहन साधन को अपनी यात्रा का माध्यम बना कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे है।

क्रिसमस पर स्टेशनों पर सजावट

क्रिसमस के अवसर पर स्टेशनों को विशेष रूप से सजाया गया। स्टेशनों पर आकर्षक क्रिसमस ट्री लगाए गए, जिससे पूरे परिसर में उत्सव और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस पहल को लेकर यात्रियों और विशेषकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। लोगों ने स्टेशनों और नमो भारत में जमकर तस्वीरें लीं और सांता क्लॉज़ के साथ सेल्फी खिंचवाई। यात्रियों की मुस्कान, बच्चों की हंसी और उत्सव की खुशियों ने नमो भारत की यात्रा को बेहद खास बना दिया।

सीधा संवाद यात्रियों संग

अभियान के दौरान एनसीआरटीसी के ‘सांता ने नमो भारत ट्रेनों के भीतर यात्रा की और यात्रियों से सीधे संवाद किया। सांता क्लॉज़ ने ट्रेन के भीतर यात्रा कर रहे यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए धन्यवाद कहा और उन्हें चॉकलेट्स वितरित कीं। यात्रियों को यह संदेश दिया गया कि निजी वाहनों के बजाय नमो भारत जैसे सार्वजनिक परिवहन का चयन करके वे न केवल अपनी यात्रा को सुविधाजनक बना रहे हैं, बल्कि वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान दे रहे हैं।

- Advertisement -

इसके साथ ही यह जागरूकता अभियान स्टेशनों तक सीमित न रहते हुए सड़कों तक भी पहुंचा। सांता क्लॉज़ ने प्रमुख सड़कों और चौराहों पर कार और बाइक से यात्रा कर रहे लोगों से संवाद किया। इस दौरान वाहन चालकों को चॉकलेट्स के साथ एक स्नेहपूर्ण संदेश दिया गया कि वे भी सार्वजनिक परिवहन अपनाकर वायु प्रदूषण कम करने में योगदान दे सकते हैं। इस अपील के माध्यम लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन को अपनी दैनिक यात्रा का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *