सात साल के बच्चे के सिर में मारी गोली

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

इजराइली सैनिकों की शर्मसारकरने वाली हरकत, बच्चे के अलावा उसके भाई व माता-पिता की भी हत्या, इजराइली फौजियों ने कहा कुत्तों को मारा है

नई दिल्ली। ईरान से अमेरिका व इजरायल की जंग कितनी बुरी स्थिति में पहुंच चुकी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगााय जा सकता है कि सात साल के एक बच्चे के सिर में इजरायइली फौजियों ने गोली मार दी उसकी मौत हो गयी। उसके बाद उसके भाई को सिर भी गोली मारी उसकी भी मौत हो गयी। वहां मौजूद माता पिता को भी गाेली से उड़ा दिया।

यह है घटना

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में गाड़ी चला रहे एक फिलिस्तीनी दंपति और उनके दो बच्चों को मार डाला है। रविवार को तम्मून गांव में 37 वर्षीय अली खालिद बानी ओदेह, उनकी 35 वर्षीय पत्नी वाअद और उनके दो बच्चे – मोहम्मद और सात वर्षीय ओथमान – को सिर में गोली मार दी गई। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, उनके दो अन्य बच्चे छर्रों से घायल हो गए। माता पिता व दो बच्चों की मौत से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। लेकिन इजरायली हुकूमत इसको सही ठहराने पर तुली हुई है। यह घटना 15 मार्च इजराइली कब्जे वाले वेस्ट बैंक के टुबास के पास तम्मून कस्बे में अंजाम दी गयी।

हमने कुत्तों को मार डाला

इस शर्मसार व दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने वाले इजरायली फौजियाें ने चिल्लाते हुए कहा कि हमने कुत्तों को मार डाला है। वहीं दूसरी ओर जीवित बचे दो लड़कों में से एक, 12 वर्षीय खालिद ने कहा कि उसने अपनी माँ को रोते हुए, अपने पिता को प्रार्थना करते हुए सुना, लेकिन कार पर गोलियों की बौछार होने के बाद सन्नाटा छाने से पहले उसके किसी भी अन्य भाई की कोई आवाज नहीं सुनी। “हम पर सीधी गोलीबारी हुई, हमें नहीं पता था कि गोलियां कौन चला रहा है। मेरे भाई मुस्तफा और मेरे अलावा कार में सवार सभी लोग शहीद हो गए,” लड़के ने कहा। उन्होंने बताया कि वाहन से बाहर निकालने और फिर पिटाई करने वाले सैनिकों ने चिल्लाकर कहा, “हमने कुत्तों को मार डाला।”

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *