टिकट वितरण को लेकर दिखा नाराज, बोले बगैर जमीन के नेताओं को टिकट, इंडिया गंठबंधन की बतायी हार तय
नई दिल्ली/पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रीय जनता दल में टिकट वितरण को लेकर सीएम नितिश कुमार पर निधाना साधा है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में कोई क्राइटेरिया तय नहीं किया गया। जिनके नीचे की जमीन खिसक चुकी है, ऐसे लोगों को टिकट थमा दिए हैं। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। प्रत्याशियों के चयन के लिए जो माप दंड़ हैं उनकी पूरी तरह से अनदेखी कर दी गयी है। चुनाव में इस प्रकार की लापरवाहियां नुकसान देती हैं। संगठन के बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं से बात करनी चाहिए।
हार रहा है इंडिया गठबंधन
शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन बिहार चुनाव में बुरी तरह से हार रहा है। प्रत्याशी बेलगमा है। बिहार में एनडीए सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार के चुनाव में एनडीए स्पष्ट बहुमत ला रहा है। इंडिया गठबंधन कहीं नजर भी नहीं आएगा। पूरे बहुमत से सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में भाजपा की बयार बह रही है। जनता भी समझ चुकी है कि केवल एनडीए ही सुराज दे सकता है।