WhatsApp Channel Join Now
मुंबइ। कांटा लगा शैफाली जरिवाला की तेहरवी रस्म क्रिया में इंडस्ट्रीज और उनके परिवार के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। उनके करीबी दोस्त भी बड़ी संख्या में जमा हुए। इस दौरान लोगों को देखकर शैफाली के पति और पिता फूट-फूट कर रोने लगे। यह देखकर वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें नम हो गयी। शैफाली के पति परख अपने ससुर को संभालते नजर आए। इस मौके सभी लोग शैफाली की अच्छाइयों की तारीफ कर रहे थे। लोगों का कहना था कि वो शानदार कलाकार ही नहीं बल्कि शानदार महिला भी थीं। अपने साथियों की मदद को हमेशा आगे रहती थी। लोगों ने नम आंखों से दुनिया छोड़कर जा चुकीं शैफाली की आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

WhatsApp Group Join Now

WhatsApp Channel Join Now