शारदा ने किया अटल जी काे नमन

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

जयंती पर किया शारदा ने नमन, बोले पीएम मोदी कर रहे सपनों को साकार, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर भावपूर्ण नमन किया। उन्होने कहा कि पीएम मोदी ने विश्व पटल पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सभी के प्रेरणा स्रोत है, उनके दिखाए मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा

शास्त्रीनगर, नई सड़क स्थित कैम्प कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जहां अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए में यह कह सकता हूँ अटल जी ने एक महान राजनेता, ओजस्वी वक्ता, संवेदनशील कवि और सच्चे राष्ट्रभक्त के रूप में उन्होंने देश को दिशा दी। विनीत शारदा कहा कि उनके विचार, उनकी कविता और उनका नेतृत्व सदैव भारत को प्रेरित करता रहेगा। अटल जी का जीवन, उनके आदर्श और उनकी विरासत अमर है। विनीत शारदा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज इस मजबूती में है, तो इसका श्रेय सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी जी को जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हमेशा कहा था कि मैं भी कार्यकर्ता हूँ और कार्यकर्ता की कोई हटा नहीं सकता ।

सभी की प्रेरणा के श्रोत

अटल बिहारी वाजपेयी सभी के प्रेरणा स्रोत है, उनके दिखाए मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए मार्ग पर चलके विश्व पटल पर अटल जी के सपने को साकार किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसी मार्ग पर चलते हुए उत्तर प्रदेश में जो विकास की गंगा बहाई वो विकास की गंगा उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे देश में अटल जी को नमन करते हुए आज हमारी दोनों केंद्र और प्रदेश की सरकार उसपर चल रही है और अटल जी के नाम को ऊंचा कर रही है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा के वार्ड 26 के पार्षद मास्टर सतपाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पश्चिमी क्षेत्र के सह संयोजक धीरज गोयल, भाजपा व्यापारी नेता नवीन अरोड़ा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ शास्त्रीनगर मंडल संयोजक मनोज गुप्ता, सचिन गुप्ता, संजय वर्मा, डॉ शोएब खान, डॉ केके खान, तरुण खटीक आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *