कैंट बोर्ड ने नाले के किनारे लगायी जाली, ताकि ना हो हादसे लोग रहे महफूज, लोग बोले थैक्स सीईओ कैंट जाकिर हुसैन
मेरठ। हादसे रोकने और हादसा होने की दशा में लोग महफूज रहे इसके लिए बीरवाला पथ चाट बाजार वाले नाले पर कैंट बोर्ड ने जाली लगवा दी है। दरअसल पिछले दिनों एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी थी। यह हादसा देर शाम हुआ था। उस वक्त बजाए नाले में गिरे ई रिक्शा चालक की मदद करने के उसका वीडियो बनाते रहे। नतीजा यह हुआ कि नाले में गिरे ई रिक्शा चालक की मौत हो गयी। इस घटनाप को गंभीरता से लेते हुए कैंट बोर्ड प्रशासन ने वहां सुरक्षा उपाय किए गए हैं। कैंट बोर्ड के इंजीनियरिंग सेक्शन ने नाले के किनारे लोहे की मजबूत जालियां लगवा दी हैं। ताकि यदि कोई हादसा हो भी जाए तो भी कोई नाले में ना गिरे। इंजीनियरिंग सेक्शन हेड एई पीयूष गौतम इस दौरान मौके पर ही मौजूद रहे और अपने सामने वहां जाली लगवायी। जाली लगाने के बाद केवल इंसान ही नहीं जीव जंतु भी अब नाले में गिरने से बच सकेंगे।
सबसे ज्यादा खतरा गोवंश को
नाले में जाली लगने के बाद सबसे ज्यादा सुरक्षा आवारा घूमने वाले गोंवशों को मिली है। इससे पहले खाने की तलाश में आवारा घूमने वाले गोवंश कई बार नाले में भीतर तक चले जाते थे। हालांकि अभी तक गोवंशों को लेकर कोई हादसा नहीं हुआ है, लेकिन जाली लगावा दिए जाने के बाद अब सबसे ज्यादा सुरक्षा ही गोंवशां के लिए मुहैय्या करा दी गयी है।