महिलाओं को सशक्त बनाएगा रालोद का महिला संगठन, ऋचा सिंह ने उठाया बीड़ा, कंवलजीत भी रहे मौके पर मौजूद
मेरठ। जानी ब्लॉक के ग्राम काजमाबाद गून में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय लोकदल के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती चा सिंह द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कवलजीत सिंह, प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ सरला सिंह, महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मरियम जिलानी, महानगर सचिव मोहम्मद मुनीर एवं ग्राम काजमाबाद गून से शिवानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार एवं रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने महिलाओं से सामाजिक, आर्थिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।