मेरठ। आज सुबह समाजवादी पार्टी की दादरी रैली में शामिल होने के लिए मेरठ से बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता रवाना हुए। इनमें संगठन के महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी हाजी आदिल चौधरी, शहर विधानसभा अध्यक्ष चौधरी शहीद पहलवान पार्षद, पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, पार्षद मोहम्मद फहीम अल्वी एडवोकेट, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद, व्यापार सभा के अध्यक्ष मुशीर खान, आफताब खान, अशरफ गनी, अंकित त्यागी, अनीश सैफी, हाजी शकीर, मुन्ना, बागराज सिंह जाटव, आदि के नेतृत्व में गाड़ियों का काफिला दादरी के लिए रवाना हुआ।
अखिलेश यादव यूपी के अगले सीएम: इकराम वालियान
नगर निगम पार्षद व सपा नेता इकराम वालियान ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के अगले मुख्चयमंत्री अखिलेश यादव होंगे। उन्होंने कहा कि केवल समाजवादी पार्टी ही एक मात्र देश की ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलने की बात करती है। आज पूरा प्रदेश समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की ओर देख रहा है। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सर्वमान्य नेता है। वो सभी वर्ग और समाज के लोगों के विकास की बात करते हैं। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है।
समाजवादी पार्टी की बैठक
रैली में रवाना होने से पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बैठक की। महानगर समाजवादी पार्टी की ओर से आदिल चौधरी मार्केट लिसाड़ी गेट महानगर के पदाधिकारी शहर कैंट दक्षिण विधानसभा के पदाधिकारी एवं पार्षद व पूर्व पार्षदों की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव हाजी लियाकत सैफी नगली वालों ने की तथा मीटिंग का संचालन मेरठ नगर निगम समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी ने किया। बैठक में महानगर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी ने कहा कि लाल टोपी और लाल सिलेंडर से भाजपा घबरा गई है केंद्र और प्रदेश की सरकार है झूठ का पिटारा है तथा जनता को लाइन में लगाने के अलावा इनके पास कोई चारा नहीं है आज देश की विदेश नीति पूर्ण रूप से विफल और फेल हो चुकी है जो मित्र देश थे आज वह शत्रु देश की कतार में खड़े हैं एपस्टीन फाइल को दबाने के लिए अमेरिका और इजरायल ने मिडिल ईस्ट को युद्ध में झोंक दिया जिसमें हजारों बेगुनाह बच्चे बुजुर्ग नौजवान महिलाएं इस युद्ध में शिकार हो चुके हैं तथा अनेको अनेक बिल्डिंग है क्षतिग्रस्त हो गई है और वैश्विक शक्ति बनने वाली ताकत अभ इसी युद्ध से भागना चाहती है तथा भारत में गैस की आपूर्ति और बढ़ती हुई महंगाई चिंता का विषय है सरकार ब्लैक मेल करने वालों पर अंकुश नहीं लग पा रहे तथा खुलेआम गैस एजेंसियों के मालिकों और मैनेजर के इशारे पर गैस सिलेंडर 2000 से लेकर ₹4000 तक ब्लैक में बेचने का काम किया जा रहा है तथा आम उपभोक्ता गैस की लाइन में लगा हुआ है लेकिन जरूरतमंद उपभोक्ता को गैस नहीं मिल पा रही जिसके लिए केंद्र प्रदेश की सरकार और अधिकारियों का निकम्मापन जिम्मेदार है समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों पूर्व पार्षदों से वह प्रत्याशियों से भारी संख्या में दादरी महा रैली में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और भाजपा सरकार के काले कारनामों की जांच करावेगी भाजपा सरकार के पिछले लघु बने अधिकारी बक्से नहीं जाएंगे तथा सभी से 29 मार्च को सुबह 8:30 बजे आदिल मार्केट लिए लिसाड़ी गेट स्थित कैंप कार्यालय पर इकट्ठा होने का आह्वान करते हुए कहा की सामाजिक समानता भाईचारा रैली 2027 के चुनाव का आगाज है और इसका अंजाम भी अच्छा होगा तथा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे यही माननीय नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महानगर महासचिव डॉक्टर संदीप सिंह महमूद इकबाल कस्सार पूर्व पार्षद शमसुद्दीन कुरैशी पूर्व पार्षद शहजाद अब्बासी पूर्व पार्षद सरवत चौधरी प्रदेश सचिव सपा वसीम सैफी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा अकबर खान पूर्व अध्यक्ष शहर विधानसभा समाजवादी पार्टी डॉ संजीव सिंह महानगर महासचिव समाजवादी पार्टी धर्मेंद्र चपराना राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा दक्षिण विधानसभा के अध्यक्ष आस मोहम्मद चौधरी शहर विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी शाहिद पहलवान पार्षद शहजाद कुरैशी बृजेश जाटव अनिल वर्मा अनुज प्रजापति चांद सैफी ताहिर अब्बासी डॉक्टर कयूम अली अनीस सैफी वसीम अंसारि पूर्व जिला सचिव जाकिर मेवाती जाहिद खान अब्दुल समद साबिर खान शोएब जब्बार सैफी बाबर कस्सार आरिफ काजी सोनू सरताज गाजी जीशान अली गुलजार मलिक फैजान अंसारी अंकुर त्यागी अब्दुल फहीम अल्वी एडवोकेट पूर्व पार्षद नाज मोहम्मद बिनु भइया इमरान मलिक गुड्डू शहजाद कुरेशी महानगर सचिव मुशीर खान महानगर अध्यक्ष व्यापार सभा आदि उपस्थित रहे है