सपा नेता ने किया सम्मान, समाजवादी पार्टी के युवा नेता व ब्राह्मण चेहरा रजत शर्मा ने संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी को भगवान परशुराम की प्रतिमा देकर व शाल ओढ़ कर सम्मानित किया। सपा नेता रजत शर्मा संगठन के मेरठ के जेल चुंगी स्थित जिला कार्यालय पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ अनेक समर्थक भी मौजूद थे। वहां पहुंचकर उन्होंने जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी को शुभकामनाएं दी तथा संगठन की मजबूती के लिए हर प्रकार के सहयोग की बात कही। रजत शर्मा ने बाद में मीडिया को बताया कि उन्होंने संगठन के जिलाध्यक्ष से आने वाले लोकसभा के चुनाव को लेकर व समाजवादी पार्टी को और मज़बूत करने के लिए चर्चा की। उल्लेखनीय है कि सपा नेता रजत शर्मा ब्राह्मण समाज के अनेक संगठनों में सक्रिय हैं।