STF ने पकड़ी फैक्ट्री

STF ने पकड़ी फैक्ट्री
Share

STF ने पकड़ी फैक्ट्री,  मेरठ STF की टीम ने सोमवार को लिसाड़ी गेट टीम के साथ मिलकर लिसाड़ी गेट में अवैध तरीके से पिस्टल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री में अवैध तरीके से पिस्टल बनाई जा रही थी। एसटीएफ ने मौके से फैक्ट्री संचालक असलम, पुत्र मोहम्मद शरीफ जो हिमायूं नगर नूर गार्डन कालोनी थाना लिसाड़ी गेट का ही रहने वाला है उसको भी गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ हो रही है।अभी तक हुई पूछताछ में फैक्ट्री संचालक असलम ने बताया कि वो पिछले डेढ़ साल से ये अवैध फैक्ट्री चला रहा था। हथियार बनाने में वो आर्म्स फैक्ट्री में काम कर चुके एक व्यक्ति की मदद लेता था। उसे हथियार बनाने और बारुद की पूरी जानकारी थी। उसी की मदद से फैक्ट्री में हथियार बनते थे। कच्चा माल, बारूद सरधना के एक सप्लायर से खरीदा जाता था।अवैध पिस्टल फैक्ट्री बनने वाले ये अवैध हथियार वेस्ट यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर सहित दूसरे पड़ोसी जिलों में बेचे जाते थे। छापेमारी के दौरान एसटीएफ टीम ने जो पिस्टल बरामद की हैं, वो दूसरे जिलों में सप्लाई होनी थी। उससे पहले ही पकड़ी गई। पिस्टल लगभग बनकर तैयार हैं, बस सप्लाई होनी थी। एसटीएफ टीम को अवैध पिस्टल फैक्ट्री से 1 पिस्टल 32 बोर , 6 अर्धनिर्मित पिस्टल, 6 मैगजीन 25हजार रुपए और पिस्टल बनाने के औजार मिले हैं। 3 अधबनी मैगजीन, पिस्टल की नाल भी बरामद हुई है। एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि काफी दिनों से इस फैक्ट्री की सूचना मिल रही थी। सोमवार को एसटीएफ टीम ने छापा मारा। मौके पर अवैध पिस्टल फैक्ट्री चलती मिली है। जहां पिस्टल सप्लाई के लिए लगभग तैयार थी। फैक्ट्री संचालक मौके से पकड़ा गया है। उससे पूछताछ हो रही है। लगभग डेढ़ साल से यह फैक्ट्री चल रही थी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *