कॉनवे और निकोल्स की मजबूत शुरूआत

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

तीन मैचों की ODI सीरीज़ का पहला मुकाबला, भारत ने टॉस जीतकर चुनी फिल्डिंग, कॉनवे व निकोल्स की मजबूत साझेदारी

नई दिल्ली/बडोदरा। न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज़ का पहला मैच आज वडोदरा के नए BCA कोटांबी स्टेडियम में हो रहा है। भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बेटिंग का मौका दिया। न्यूजीलैंड की ओर से ओपनिंग कॉनवे और निकोल्स ने की। दोनों ने अपनी टीम को शानदार खेल दिखाते हुए मजबूत शुरूआत दी है। समाचार लिख जाते समय न्यूजीलैंड की यह आपनिंग जोड़ी बगैर किसी नुकसान के 108 रन बना चुकी थी।

भारत काे विकेट का इंतजार

भारत के तमाम बॉलर कोशिशों के बाद भी अभी तक खाली हाथ हैं। कॉनेवे और निकाेल्स बगैर किसी हड़बड़ी के आराम से रन बटोर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी स्काेर आगे बढ़ाने के साथ पिच पर बगैर किसी गलती के जमे हुए हैं। उन्होंने धीरे-धीरे रन बनाए और अब तेज़ी से स्कोरिंग कर रहे हैं। भारत के गेंदबाज़ (सिराज, प्रसिद्ध, हर्षित, कुलदीप) अब तक विकेट नहीं ले पाए। एक कैच ड्रॉप भी हुआ (कुलदीप ने निकोल्स का कैच छोड़ा)। शुभमन गिल स्पिनर्स पर दांव लगा रहे हैं, लेकिन पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी लग रही है। ड्यू आने पर दूसरी पारी में भारत को फायदा मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर इस स्टेडियम में पुरुषों का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है, और स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है।

टॉस जीत कर मेहमानों को बेटिंग का माैका पड़ सकता है महंगा

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता, लेकिन दोपहर के तीन बजे तक एक भी विकेट का ना गिरना, इससे दर्शकों को लग रहा है कि शुभमन गिल का यह फैसला कहीं महंगा ना पड़ जाए। भारतीय बॉलरों को विकेट का इंतजार है। टॉस जीतने के बाद गिल ने कहा कि ड्यू फैक्टर को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया। भारत ने लगातार दूसरी बार टॉस जीता है!भारत की कोशिश जल्द से जल्द ब्रेक लगाने की है, वरना न्यूज़ीलैंड बड़ा स्कोर बना सकता है! रोहित-विराट-श्रेयस पर बाद में नज़रें टिकी हैं।

दोनों ओर की टीमें

प्लेइंग XI: भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। (नोट: ऋषभ पंत साइड स्ट्रेन इंजरी के कारण सीरीज़ से बाहर, उनकी जगह ध्रुव जुरेल स्क्वॉड में शामिल!)

- Advertisement -

न्यूज़ीलैंड: डेवॉन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़क फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क (डेब्यू), काइल जैमिसन, अदित्य अशोक। (न्यूज़ीलैंड की टीम काफी युवा और B-ग्रुप जैसी है, कई बड़े खिलाड़ी जैसे रचिन रवींद्र T20Is के लिए बचे हैं।)

लाइव स्कोर अपडेट (लगभग 19 ओवर तक): न्यूज़ीलैंड: 95/0 (19 ओवर)

  • डेवॉन कॉनवे: 45*
  • हेनरी निकोल्स: 47*
  • रन रेट: 5.00

क्या लगता है आपको? भारत वापसी करेगा या न्यूज़ीलैंड मजबूत शुरुआत को बड़ा स्कोर में बदलेगा? कमेंट में बताएं!

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *