SVBP विवि में कृषि मेला 18 से 20 तक

Share

SVBP विवि में कृषि मेला 18 से 20 तक, मेरठ। वेस्ट यूपी की प्रमुख मोदीपुरम स्थिति सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि यूनिवर्सिटी में मंगलवार को भव्य कृषि मेले का आयोजन किया गया। यह 20 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें 6 राज्यों के एग्रीकल्चर एक्सपर्ट आर्गैनिक फार्मिंग पर चर्चा कर रहे हैं। इसमें 18 से 20 अक्टूबर तक यह फार्मिंग समिट होगी।19 अक्टूबर को स्वतंत्र देव, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान आएंगे। यह जानकारी प्रवक्ता रितुल सिंह ने दी है। मंगलवार को 18 अक्तूबर को सामान्य तौर पर मेले को शुरू किया जा रहा है। मेले में शाकभाजी शो, डॉग शो, कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी, कृषि गोष्ठी आज से शुरू हो जाएगी। हालांकि 19 अक्तूबर को मेले का विधिवत शुभारंभ केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। 20 अक्तूबर समापन पर मंत्री बलदेव सिंह औलख मेले में आएंगे। 18-19 दोनों दिन डॉग शो और एग्जीबिशन होंगी। 2 0 अक्तूबर को मेले में पुरस्कार वितरण होंगे। विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार, प्रसार निदेशालय डॉ. पीके सिंह ने बताया कि इस समिट का मुख्य उद्देश्य समेकित कृषि-समृद्ध किसान है। इस मेले में देश के विभिन्न भागों विशेषकर उप्र, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड एवं दिल्ली के किसान भाग ले रहे हैं। किसानों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी:- मेले में सार्वजनिक एवं निजी संस्थाओं द्वारा उत्तम बीज, गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं कृषि रसायन उचित मूल्य पर मिलेंगे। सरकारी विभागों के स्टॉल होंगे। किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। मेले में 100 से अधिक फर्म के स्टाल लगे हैं। मेला अवधि में किसानों के ठहरने के लिए विश्वविद्यालय में आवास व्यवस्था की गयी है। कृषि तकनीकी साहित्य पंजीकरण के उपरांत निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
लिट्रेचर, डॉग शो, फन एक्टिविटीज होंगी। मेले में ज्ञान, विज्ञान के साथ फन एक्टिविटीज का प्रदर्शन किया जा रहा है। कृषि समस्या समाधान हेतु विचार गोष्ठी एवं विशेषज्ञों के व्याख्यान हर रोज होंगे। फल-फूल, शाकभाजी एवं परिरक्षित पदार्थ प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता 18 अक्टूबर को होगी। डॉग एंड पपी शो 19 अक्टूबर को भी होगा। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 20 अक्टूबर को किया जाएगा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *