ICC World Cup 2026 का फाइनल आज, भारत और न्यूजीलैंड होंगे आमने सामने, स्टेडियम में दर्शक पहुंचने शुरू, दोनों टीमें नहीं किसी से कम
नई दिल्ली/अहमदाबाद। ICC World Cup 2026 का फाइनल मैंच आज रविवार अवकाश के दिन गुजरात के अहमदाबाद शहर में मौजूद नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाला है। इस महामुकाबले में अब कुछ ही घंटों की देरी है। रविववार अवकाश का दिन होने की वजह से दर्शन नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में पहुंचने शुरू हो गए हैं। हालांकि इस मैच में किसी वीवीआईपी के पहुंचने की उम्मीद नहीं है। हां इतना जरूर हो सकता है कि ICC के कुछ सुपर सीनियर पदाधिकारी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए पहुंच जाएं। लेकिन इसकी कोई अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गयी है।
शाम सात बजे शुरू होगा महामुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच ICC Men’s T20 World Cup 2026 का महामुकाबला सात बजे शुरू हो जाएगा। इससे थोड़ी देर पहले टॉस होगा। इस महामुकाबले में भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और घरेलू मैदान पर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश में है, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने की उम्मीद में है। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि वह घरेलू मैदान में होगा और दर्शकों का भारी सपोट उसके साथ होगा, लेकिन इसके चलते न्यूजीलैंड को कमतर आंकना भारी गलती साबित हो सकती है।
हाईलाइट्स
अहमदाबाद का नरेन्द्र मोदी स्टेडियम महामुकाबले के लिए रखा गया है। भारत को घरेलू फायदा और फॉर्म के कारण फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड और अनुभव इसे रोमांचक बनाता है। भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए न्यूजीलैंड का फाइनल में भारत से खेलना जरूर धुकाधुकी पैदा कर रहा है। टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है, और स्किपर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में बैटिंग और बॉलिंग दोनों मजबूत दिख रही है। न्यूजीलैंड को कमतर आंकना भूल होगी। अहमदाबाद की पिच बैटिंग फ्रेंडली है, लेकिन ड्यू फैक्टर दूसरी पारी में महत्वपूर्ण हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग चुन सकती है। इसलिए कहा जा रहा है कि जो टॉस जीतेगा वही मेच भी जीतेगा यानि जो टास जीतेगा वही सिकंदर कहलाएगा। बाकि यह भी याद रखना चाहिए कि क्रिकेट बाईचांस।