तीन दिन चलेगा नाट्य समारोह

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का तीन दिवसीय प्रादेशिक नाट्य समारोह, ज़िला प्रशासन व सीसीएसयू के सहयोग से अटल सभागार में होगा आयोजन, 23 से 25 फरवरी तक

आयोजित तीन दिवसीय प्रादेशिक नाट्य समारोह में प्रदेश की श्रेष्ठ प्रस्तुतियां मंचित होंगी

मेरठ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ संस्कृति विभाग 23 से 25 फरवरी, 2026 तक तीन दिवसीय प्रादेशिक नाट्य समारोह का आयोजन करेगा। ज़िला प्रशासन एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के सहयोग से विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित किए किए जा रहे तीन दिवसीय प्रादेशिक नाट्य समारोह में प्रदेश की श्रेष्ठ प्रस्तुतियां मंचित होंगी।
तीन दिवसीय प्रादेशिक नाट्य समारोह के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा माल रोड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ0 शोभित कुमार नाहर, निदेशक उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने बताया की उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की एक स्वायत्तशासी इकाई है। अकादमी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक संस्कृति और विरासत का संरक्षण, संवर्धन, प्रशिक्षण है और इन उद्देशों की पूर्ति हेतु वर्ष पर्यन्त कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, समारोहों, महोत्सवों इत्यादि का आयोजन प्रदेश भर में किया जाता है।
इसी के अन्तर्गत अकादमी द्वारा प्रत्येक वर्ष नाट्य समारोहों का आयोजन किया जाता है इसमें प्रथम चरण के रूप में प्रदेश के तीन जनपदों प्रत्येक जनपद में चार-चार दिवसीय संभागीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जाता है। इन संभागीय नाट्य समारोहों में से प्रत्येक से एकदृएक नाटक का चयन करके तीन नाटकों को सम्मिलित करते हुए किसी जनपद में प्रादेशिक नाट्य समारोह का आयोजनकीय जाता है।
इसी कड़ी में इस वर्ष अकादमी द्वारा सोनभद्र, मगहर एवं कानपुर में तीन-तीन दिवसीय सम्भागीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा चुका है और इन तीनों नाट्य समारोहों में से एक-एक नाटक करके तीन दिवसीय प्रादेशिक नाट्य समारोह का आयोजन ज़िला प्रशासन, मेरठ एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के सहयोग से विश्वविद्यालय के अटल सभागार में दिनांक 23 से 25 फरवरी, 2026 तक किया जा रहा है। इस नाट्य समारोह में प्रदेश की श्रेष्ठ प्रस्तुतियां मंचित होंगी। इनका अवलोकन सभी नाट्य प्रेमी कर सकते हैं।

मेरठ के लिए गौरव

भारत भूषण शर्मा, सदस्य, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने कहा की तीन दिवसीय प्रादेशिक नाट्य समारोह का आयोजन न सिर्फ कला प्रेमियों बल्कि मेेरठ वासियों के लिए भी गौरव की बात है। नाट्य समारोह में कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को अनूठा अनुभव कराएंगे जिन्हें वह जीवन पर्यंत याद रखेंगें। पत्रकार वार्ता में शीलवर्धन जी, सौरभ सक्सेना जी एवं अनिल शर्मा उपस्थित रहे।

समारोह में इन नाटकों का होगा मंचन

23 फरवरी- दरोगाजी चोरी हो गयी, लेखक जे.पी.जयवर्धन, निर्देशन अशोक लाल, संस्था देवसु थियेटर आर्ट्स सोसायटी, लखनऊ
24 फरवरी- हाय हैण्डसम, लेखक जयवर्धन, निर्देशन मो0 हाफीज, संस्था यायावर रंगमण्डल, लखनऊ
25 फरवरी- दिल की दुकान, लेखक राजेन्द्र शर्मा, निर्देशन रतन राठौर, संस्था अनुभूति नाटय् ईकाई, कानपुर

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *