पूरा शहर श्रद्धांजली को उमड़ा

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। गुजरात के अहमदाबाद में हुए हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजली देने को शहर के अनेक इलाकों में लोग सड़कों पर निकले। आबूलेन के व्यापारियों ने श्रद्धांजली दी। इसके अलावा भाजपा के तमाम नेताओं ने इस घटना को दुखद बताया है। भाजपा के अजय नटराज, अंकुर गोयल, अंबुज रस्तौगी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, प्रवक्ता अमित शर्मा, अंकित चौधरी आदि ने कहा है कि यह बेहद दुख है। कैंट स्थित ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार तथा स्टाफ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डा. संजय जैन ने कहा कि दुख की इस घड़ी ऋषभ एकाडेमी की पूरी कार्यकारिणी उन परिवारों के साथ जिन्होंने अपनों को खाे दिया है। ईश्वर इस बड़े दुख को सहने उन्हें शक्ति प्रदान करे। यह इतना बड़ा दुख है कि इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। अपनों को खोने का दुख बहुत बुरा होता है। परमात्मा से प्रार्थना है कि जो इस हादसे में खत्म हो गए हैं, उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण का हादसे का शिकार होने वालों को श्रद्धांजली अर्पित की गयी। कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने अपने कैंप कार्यालय पर हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजली देने के लिए दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुख है। हमने अपना एक काबिल नेता विजय रूपाणी को इस हादसे में खो दिया। उनसे हुई क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। भाजपा नेता व कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल व गौरव गोयल आदि ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सदर के व्यापारियों ने भी घटना को दुखद बताया है। इस मौके पर अन्नपूर्ण पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गयी। पीसीसी के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह, पिंटू माथुर, गुडडू अल्फा, इंडस्ट्रलिस्ट मनीष प्रताप, एडवोकेट शक्ति सिंह ने भी हादसे का शिकार होने वालों को श्रद्धांजली दी। इनके अलावा कांग्रेस के खेमचंद पहलवान, पंडित नवनीत नागर, कार्यालय सचिव नईम ने भी गहरा दुख हादसे पर व्यक्त किया है। पीएल शर्मा के कारोबारी संजय ग्लैक्सी, अंकुर बंसल, प्रशांत आदि ने भी घटना को बेहद दुखद बताते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। शहर में कई स्थानों पर श्रद्धांजली सभाओं का आयोजन किया गया। इनके अलावा सदर के अमित बंसल व राजीव बंसल ने भी श्रद्धांजली दी।

कौन है वो दो जिनके नाम पर..

मंदिर मार्ग की सड़क बनी

कैंट ठेकेदार की मनमानी पानी की परेशानी

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes