

पोप का दुनिया को शांत का संदेश, बेथलेहम में भी लौटी खुशियां, पूरा यूरोप व अमेरिका समेत भारत में भी जश्न, ब्रिटेन की रॉयल फैमल भी जश्न में शामिल
नई दिल्ली/न्यूयार्क/बीजिंग/कनाडा। पूरी दुनिया इस वक्त क्रिसमस के जश्न में डूबी हुई है। चारों ओर रंगीनियां हैं। हर कोई खुश है। लोग जश्न मना रहे हैं। न्यूयार्क की सड़कों पर लोग उतरे हुए हैं। मस्ती का माहौल है। बीजिंग में भी क्रिसमस का जश्न है। ब्रिटेन की रॉयल फैमली भी क्रिसमस के जश्म में शामिल हुई। भारत के गाेवा में जश्न चल रहा है। कनाडा में भी लोग शनदार तरीके से जश्न मना रहे हैं। हर तरफ खुशियां बिखरी हैं। इटली, रोम समेत पूरे यूरोप में लोग क्रिसमस सेलीब्रेट कर रहे हैं। दुबई में भी बुर्ज खलीफा में खास आयोजन चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सेंट पीटर्स बेसिलिका की होली डोर खोलकर 2025 जुबिली ईयर की शुरुआत की। हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सेंट पीटर्स स्क्वायर में विशाल क्रिसमस ट्री और नेटिविटी सीन रोशनी से जगमगा रहा है। वेटिकन में जुबिली ईयर 2025 की शुरुआत हो रही है।
बेथलेहम में भी लौटी खुशियां
गाजा की भीषण जंग में 35 हजार की लाशें देखने के बाद यह साल इसलिए भी खास है क्याेंकि प्रभु ईसा मसीह के जन्म स्थान बेथलेहम में युद्ध की विभिषिका के दो साल बाद उत्सव देखने को मिला है। इससे सबसे ज्यादा खुश महिलाएं और बच्चे हैं। यीशु मसीह के जन्म की पूर्व संध्या पर लोग प्रार्थना, लाइट्स, संगीत और परिवार के साथ जश्न मना रहे हैं।
वेटिकन सिटी से पोप का संदेश
वेटिकन सिटी से पोप ने दुनिया को शांति और खुशहाली का संदेश दिया। पोप फ्रांसिस ने क्रिसमस ईव मास के दौरान सेंट पीटर्स बेसिलिका की होली डोर खोलकर 2025 जुबिली ईयर की शुरुआत की। हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सेंट पीटर्स स्क्वायर में विशाल क्रिसमस ट्री और नेटिविटी सीन रोशनी से जगमगा रहा है। वेथलेहम में यीशु के जन्मस्थल पर दो साल के दबे जश्न के बाद फिर से क्रिसमस ट्री लाइटिंग और सार्वजनिक उत्सव। मैनजर स्क्वायर में हजारों लोग जमा हुए, लेकिन आसपास संघर्ष की छाया बनी हुई है। न्यूयार्क के रॉकफेलर सेंटर का 75 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री 50,000 से ज्यादा LED लाइट्स से सजा हुआ है। यह ईस्ट ग्रीनबश से आया नॉर्वे स्प्रूस ट्री लाखों लोगों को आकर्षित कर रहा है।
यूरोप के देशों में जश्न
यूरोप के देशों जर्मनी, फ्रांस और ऑस्ट्रिया के क्रिसमस मार्केट्स में ग्लूवाइन, हैंडीक्राफ्ट्स और लाइट्स का मेला लगा है। स्ट्रासबर्ग और वियना के मार्केट्स सबसे लोकप्रिय। NORAD सांता को ट्रैक कर रहा है, बच्चे उत्साहित! चीन के बीजिंग से इंडोनेशिया तक, ठंडे पानी में स्विमिंग से लेकर पोलर बियर मस्कॉट तक – हर जगह अनोखे अंदाज में जश्न मनाया जा रहा है। भारत भी जश्न मनाने में पीछे नहीं। गोवा में जबरदस्त जश्न चल रहा है।