विवाह समारोह हो चुका है निरस्त, मंडप एसोसिएशन को दी गयी है जानकारी, सोशल मीडिया पर किस बात की हिंदू पंचायत
मेरठ। मवाना रोड स्थित पैराडाइज व्यू रिजॉर्ट कथित विवाद के चलते जब दो समुदायों के मध्य प्रस्तावित विवाह समारोह की सूचना प्राप्त होते ही उक्त कार्यक्रम को रिजॉर्ट प्रबंधन द्वारा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया तो फिर खुद को हिंदू नेता बताने वाले किस बात की हिंदू पंचायत कर रहे हैं। मेरठ मंडप एसोसिएशन का मानना है कि इससे केवल और केवल माहौल ही खराब होगा तथा कानून व शांति व्यवस्था की स्थित खराब होगी। मंडप एसोसिएशन का कहना है कि जिस बात को लेकर हिंदू पंचायत का एलान किया गया था जो वह कार्यक्रम ही नहीं हो रह है तो फिर हिंदू पंचायत के पीछे मंशा क्या है।
मंशा पर उठ रहे सवाल
जो लोग पैराडाइज व्यू रिजॉर्ट पर हिंदू पंचायत का एलान कर रहे हैं अब उनकी मंशा पर ही सवाल उठ रहे हैं।मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंहल ने भी सवाल उठाया है कि अब कोई विवाह समारोह ही नहीं आयोजित किया जा रहा है तो फिर किस बात की पंचायत की जाएगी। इससे साफ है कि पंचायत के पीछे मकसद कुछ और है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कानून व शांति व्यवस्था की स्थिति खराब ना होने दें। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। संचालक सतीश मंगा का भी कहना है कि विवाद के बाद उन्हाेंने बुकिंग ही निरस्त कर दी थी और कोई विवाह समारोह उनके यहां नहीं कराया जा रहा है। विपुल सिंहल ने प्रशासन व पुलिस से भी आग्रह किया है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की बातें प्रचारित करने वालों की जांच कराकर माकूल कार्रवाई करें।