भरोसा रखो मैं हूं ना

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

भाजपा को कहा जाता है व्यापारियों की सरकार, केंद्र और प्रदेश में व्यापारियों के मजबूत पैरोकार, भाजपा ने हमेशा दिया व्यापारियों का साथ

मेरठ। व्यापार प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज मित्तल ने व्यापारियों से कहा है कि वह सब्र रखें सरकार और संगठन पर भरोसा रखे किसी को भी उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि योगी जी की सरकार व्यापारियों की सरकार है। केंद्र और प्रदेश में व्यापारियों के मजबूत पैरोकार बैठे हैं। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि मैं हूं ना भरोसा रखो!

इस मुददे पर बोल रहे थे अनुज

भाजपा के बड़े व्यापारी व वैश्य नेता अनुज मित्तल इस संवाददाता से टीपीनगर के मलियाना फ्लाई ओवर के व्यापारियों के मुद्दे पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वहां के व्यापारी सब्र से काम लें। यह कांग्रेस या सपा की सरकार नहीं है जो व्यापारियों के दुश्मन थे। यह भाजपा की सरकार है। जब भी प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है तो आमतौर पर कहा जाता है कि व्यापारियों की सरकार आ गयी है। व्यापारियों की सरकार कभी भी अपने व्यापारियों का अहित नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा ही भाजपा के साथ रहे हैं और भाजपा भी हमेशा व्यापारियों के साथ रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *