विहिप की दुर्गा शक्ति यात्रा

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

विहिप की दुर्गा शक्ति यात्रा का जगह-जगह स्वागत, यात्रा में सरस्वती विद्या मंदिर गंगा नगर, चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गजेंद्र पब्लिक स्कूल, श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने भी


रीना शर्मा ने कहा कि लव जिहाद की खबरें पिछले वर्ष भारत में विभिन्न राज्यों से सामने आए उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मामले,वर्ष 2021 से 2023 तक लव जिहाद से जुड़े 452 मामले दर्ज हुए

मेरठ/ विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित दुर्गा शक्ति यात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इसमें बड़ी संख्य में महिलाओं ने भाग लिया। नवरात्रि के उपलक्ष्य में हुए इस आयोजन का शुभ आरंभ दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका रीना शर्मा, प्रांत संयोजिका काजल भागीरथ, प्रांत उपाध्यक्ष छाया विभाग संयोजिका मातृशक्ति रंजना वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष नीतू गर्ग व कार्यक्रम अध्यक्ष अमिता शर्मा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। अनेकों स्थानों पर यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। यात्रा श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर टीपीनगर से शुरू होकर माधवपुरम सेक्टर 1, मंगलम मंडप, बहादुर मोटर से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। यात्रा में सरस्वती विद्या मंदिर गंगा नगर, चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गजेंद्र पब्लिक स्कूल, श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने भी भाग लिया।
यात्रा में अंजलि बंसल विभाग सह संयोजिका,पायल महानगर संयोजिका मातृशक्ति, शिप्रा महानगर शक्ति साधना केंद्र प्रमुख, प्रियंका महानगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख, विभाग मंत्री निमेश वशिष्ठ, पवन कश्यप महानगर मंत्री, हिमांशु, अमित, विशाल धानक, सोनी, कविता,मोनिका , प्रिया भिवानीय, किरन, स्वाति, कुमकुम, आकांक्षी, रिया,अनन्या आदि, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *