विवेक रस्तौगी पहुंचे बूथों पर

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कंकरखेड़ा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा कर अभियान की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। सबसे पहले विवेक रस्तोगी विद्यावती जूनियर हाईस्कूल कंकरखेड़ा स्थित अपने गृह बूथ संख्या 112 पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने बीएलओ कुंवर पाल के साथ बैठकर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की स्थिति जानी। उन्होंने गणना पत्र को भरने वितरित करने व फीड करने से संबंधित जानकारी का गहनता से अवलोकन किया और आवश्यक सुझाव भी दिए। इसके पश्चात वे अशोका स्कूल, अम्बेडकर रोड कंकरखेड़ा पहुँचे, जहाँ बूथ संख्या 138 की बीएलओ सुमन पाल से उन्होंने अभियान की प्रगति, शेष कार्यों तथा स्थानीय स्तर पर आ रहीं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की। रस्तोगी ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा विशेष पुनरीक्षण अभियान मात्र प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि ‘राष्ट्रहित’ से सीधे जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मनोयोग, से करना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *