विवि में खो-खो खिलाड़ियों का मेला

विवि में खो-खो खिलाड़ियों का मेला
Share

विवि में खो-खो खिलाड़ियों का मेला, मेरठ। खो-खो एक भारतीय खेल है, इस खेल में मैदानों के दोनो ओर खंभो के अलावा किसी अतिरिक्त साधन की आवश्यकता नहीं होती है। यह ऐसा खेल है जो युवाओं में स्वस्थ एवं संघर्षशील जो भर देता है। यह खेल युवाओं में अत्यधिक तंदुरस्ती कौशल, गति और ऊर्जा का संचार करता है। यह बात चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर अंतर विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 संगीता शुक्ला ने कही।  विश्वविद्यालय में खो-खो के शुभारंभ के अवसर पर कुलपति प्रो0 संगीता शुक्ला ने अंतर विश्वविद्यालय व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का ध्वजा रोहण किया। इसके अलावा कुलपति के सामने देश भर से आई 16 विश्वविद्यालयों की टीम ने फ्लेग मार्च किया। इसके पश्चाल कुलपति प्रो0 संगीता शुक्ला से टॉस करके खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इससे पूर्व कुलपति ने खो-खो प्रतियोगिता के विजेताओं व प्रतिभागियों को दी जाने वाली ट्रॉफी व गोल्ड, सिलवर व ब्रांज मेडल का भी शुभारंभ किया।16 टीमों के चार ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए:- जीएनडीयू अमृतसर, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर, दीनदयाल विश्वविद्यालय कानपुर, दावांगग्री विश्वविद्यालय कर्नाटक। ग्रुप बी:- जेएन टेक विश्वविद्यालय कॉकीनाडा आंध्रप्रदेश, वीबीएसपी विश्वविद्यालय जौनपुर, दिल्ली विश्वविद्यालय, सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे। ग्रुप सी:- डॉ0 बीआरए मराठावाडा विश्वविद्यालय औरंगाबाद, मैंगलोर विश्वविद्यालय कर्नाटक, यूनिवर्सिटी ऑफ कल्याणी। ग्रुप डी:- त्रिपुरा विश्वविद्यालय त्रिपुरा, एएन विश्वविद्यालय गुन्टूर आंध्र प्रदेश, मुंबई विश्वविद्याल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ। खेल विभाग के प्रभारी व कुलानुशासक प्रो0 बीरपाल सिंह ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि खेल में हार जीत महत्व नहीं रखती है बल्कि खेल में भाग लेना बडी बात है। खो-खो खेल एकजुटता सिखाता है एक दूसरे का सहयोग कर अपनी टीम को विजय बनाना सिखाता है। इस अवसर पर डॉ0 गुलाब सिंह रूहल, डॉ0 ओमपाल सिंह, इंजीनियर मनीष मिश्रा, प्रेस समिति के सदस्य इंजीनियर प्रवीण पंवार, मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। आज के परिणाम:- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने ईस्ट जोन की विजेता त्रिपुरा पुरा विश्वविद्यालय को एक पारी व 4 अंकों से हराया। आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय गुन्टूर को मुम्बई विश्वविद्यालय ने एक पारी व 1अंक से हराया। जे एन टेक्निकल विश्वविद्यालय काकीनाडा को सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पूना ने 16-18 से हराया। वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जोनपुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 20-13 से हराया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *