गाजियाबाद। मेरठ के कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर के साथ चल रही अमर ज्योति पदयात्रा मेरठ से चलकर राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद पर पहुंची। कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में रात्रि विश्राम के बाद 20 मार्च 2025 को सुबह 7 बजे उन्हें राजीव गांधी अमर ज्योति पदयात्रा प्रारंभ की। गाजियाबाद राज नगर एक्सटेंशन पर कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने सभी पद यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया । स्वागत के बाद पुनः पदयात्रा राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुई। विनोद सोनकर ने बताया की हिंडन नदी के पास इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी पार्क में सुबह 9:00 बजे पहुंचे उसके बाद पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । सभी सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण करने के बाद स्वर्गीय राजीव गांधी अमर ज्योति पदयात्रा लेकर दिल्ली के लिए पुनः प्रस्थान किया । पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे विनोद सोनकर ने बताया की राजीव गांधी का बलिदान देश के लिए सबसे बड़ी क्षती है । क्योंकि वह कंप्यूटर क्रांति के जनक थे । सेवा, समर्पण और संकल्प कि यह यात्रा सदा स्मरणीय रहेगी ।
स्वर्गीय राजीव गांधी अमर ज्योति पदयात्रा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर, नेम राणा, अनिल प्रेमी ,पवन थापा ,अजहर भारती ,सरताज चौधरी, राहत अली ,मुस्तकीम ,पूर्व पार्षद सुशील सैनी ,पार्षद इकराम चौधरी ,चौधरी महरुद्दीन जगदीश माथुर , अत्ताउल्लाह ,फुरकान अंसारी, प्रवीण कुमार, सुकरामपाल यादव, आरिफ राजपूत, सुरेश दौसा आदि शामिल है ।
इससे पहले मेरठ में जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में इंदिरा चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम गाकर अमर ज्योति पदयात्रा का शुभारंभ शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजल, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर आदि नेताओं ने झंडी दिखाकर किया ।
पदयात्रा का नेतत्व कर रहे कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर व उपस्थिति कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर इन्द्रा जी को नमन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने पदयात्रिओ का हौसला बढ़ाते हुये कहा कि पदयात्रा में जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्त्ता को सादुवाद हे कि वें कांग्रेस कि उच्च परम्पराओ को आज बहुत निरवाह कर रहे, पद यात्रा व उपवास कांग्रेस के मूल सिद्धांतो में शामिल है। सेवादल अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि देश में कांग्रेस नेताओं ने अपना बलिदान देकर देश में लोकतंत्र कि नीव को मजबूत किया है। विनोद सोनकर के नेतत्व में पदयात्रा करने वालों में मुख्य रूप से नईम राणा, अनिल प्रेमी, सुशील सैनी (पूर्व पार्षद), इकराम चौधरी (पार्षद)सरताज चौधरी, महरुद्दीन चौधरी, राहत अली, प्रवीण जाटव, फुरकान अंसारी, अमरोश कुमार, मुस्तकीम, पवन थापा, जगदीश माथुर,अथर अली, आरिफ राजपूत, यासीन अंसारी, राकेश कुमार आदि शामिल है।
सेवादल अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि देश में कांग्रेस नेताओं ने अपना बलिदान देकर देश में लोकतंत्र कि नीव को मजबूत किया है।
पदयात्रियों का शहर घंटाघर पर मासूम असगर, हाजी इशरत आदि कार्यकर्ताओ ने पद यात्रियों को फूल माला पहनाकर किया।
पद यात्रिओ ने मेट्रो प्लाजा स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
यात्रा इन्द्रा चौक से आरम्भ होकर, बुढ़ना गेट, खैर नगर, चौराहा, छतरी वाला पीर, अहमद रोड़, प्यारेलाल अस्पताल, घंटाघर, मेनका सिनेमा, रेलवे रोड़ चौराहा, ईदगाहा चौराहा, मेट्रो प्लाजा, पुरानी दिल्ली चुंगी, ईरा माल, माधम पुरम चौराहा, शॉपिंक्स माल, रिठानी, परतापुर होते मोदी नगर, शाहदरा होते हुऐ नई दिल्ली होते हुये वीर भूमि राजीव जी कि समाधि पर 21 मई 2025 को सम्पन्न होगी। करोना के कारण कुछ वर्षों से यह पदयात्रा स्थगित चल रही थी। इन्द्रा चौक से पदयात्रिओ को महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, हरिकिशन अम्बेडकर, सलीम खान,महेंद्र गुजर्र, रोहित पारासर,कमल जायसवाल, रविंद्र सिंह, संजय कटारिया,मॉनिंदर सूद, पीयूष रस्तोगी, डॉ अशोक आर्य,जीतेन्द्र चौधरी, हरिकिशन प्रजापति, अशोक शर्मा,रोबिन नाथ गोलू,अवध बिहारी सक्सेना आदि भी मौजूद रहे।
काम के लिए कम्प्रोमाइज से नहीं गुरेज