राहुल और रवनीत सिंह में भिड़त, राहुल ने कहा गद्दार तो रवनीत बोले देश का दुश्मन, अचानक मचा हड़कंप
नई दिल्ली। संसद के गेट यानि मकर द्वार पर आज सुबह नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बनने वाले रवनीत सिंह बिट्टू में भिड़त हो गयी। यह भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि लोकसभा में हंगामा मच गया। कई लोग मकर द्वार की ओर दौड़े लेकिन तब तक सब शांत हो चुका था।
मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन
दरअसल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मकर द्वार पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। उसी दौरान अचानक वहां से केंद्रीय राज्यमंत्री गुजर रहे थे। उन्हें देखकर अचानक राहुल गांधी ने बिट्टू को अपना गद्दार दोस्त कहा, जिस पर बीजेपी नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी को देश का दुश्मन कहा। जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुजरे तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “देखो, एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इसका चेहरा देखो।”
राहुल गांधी से नहीं मिलाया हाथ
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, “नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे।” इसके बाद “देश के दुश्मन…” यह कहते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से मना कर दिया और दोनों नेताओं को एक-दूसरे से बात करते देखा गया।