महिला रालोद का सदस्यता अभियान

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now


मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ ने नारी नवजागरण यात्रा गांव की शान, नारी का सम्मान के तहत शनिवार को ग्राम ढींढाला सिवालखास में सदस्यता अभियान शुरू किया। इस कार्यक्रम में ढींढाला, पूठरी, डिमोली, मुझक्कीपुर, शिवपुरा और गेज्जा की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने रालोद की सदस्यता भी ग्रहण की।
कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका संगठन की राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ ऋचा सिंह रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति, बीना, शिवानी ग्राम प्रधान वर्षा शर्मा का भी सराहनीय सहयोग रहा। महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए रंगोली एवं दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित कर स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सरला सिंह, जिला महासचिव प्रोफेशनल मंच रीटा सिंह वर्मा, क्षेत्रीय सचिव ज्योति शर्मा, महानगर महासचिव युवा लोकदल रंजीता वर्मा के अलावा राजीव तोमर व विक्रांत सांगवान भी उपस्थित रहे और महिलाओं को संगठन से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे समाज और राजनीति में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। यह सदस्यता अभियान ग्रामीण महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और उनके नेतृत्व कौशल को निखारने की दिशा में एक सशक्त पहल साबित हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *