मोदी सरकार के 11 साल पर वर्कशॉप

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर जिला भाजपा की ओर से क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा व संचालन जिला महामंत्री हरीश चौधरी ने की। मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसी के उपलक्ष में, उनकी उपलब्धियां को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए, 9 जून से 21 जून तक प्रदेश व्यापी अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान विकसित भारत का अमृत कल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के,11 वर्षों पर केंद्रित होगा। सभी मंडलों पर 13, 14, 15 तारीख को कार्यक्रम होंगे, सभी कार्यक्रम बूथ स्तर तक होने हैं। 17 तारीख से 21 तारीख तक योग दिवस होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है 70 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड 100% वितरित करने हैं।
उन्होंने कहाकि 81 करोड लोगों को पीएम आवास कल्याण योजना के जरिए मुफ्त अनाज, 15 करोड़ परिवारों को नल से जल कनेक्शन, 68 लाख रेहड़ी पटरी वालों को पीएम सम्मान निधि से लोन, 4 करोड़ पक्के मकान पीएम आवास योजना तहत दिए गए। इस मौके पर
पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी,रणवीर राणा, कोआॅपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष विमल शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, कोआॅपरेटिव सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल सिंह, अंकुर राणा, ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर पाल, जिला महामंत्री हरीश चौधरी, भंवर सिंह तोमर, अंकुर मुखिया, जिला कार्यालय प्रमुख राजकुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाल,फिरेराम धनतला, जिला मंत्री रोबिन सिंह,मुकेश शास्त्री,विमला जाटव, नितिन शर्मा, मोर्चा के जिला अध्यक्ष आयुष चपराना, पंकज चौहान, मोहन किनौनी, मंजू सेठी, नईम तोमर, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक वाहन एक वृक्ष अभियान

ईद पर पीएसी लगाने की मांग

DP यादव के करीबी रहे हैं नरगिस पति

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes