ईरानी हमलों से बौखलाई दुनिया

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सर्वोच्च धार्मिक नेता की मौत के बाद सेना ले रही बदला, इजरायल समेत कई देशों पर भारी मिसाइल हमले, तेल की कीमतों में भारी उछाल की आशंका

नई दिल्ली/तेहरान। सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरानी सेना मारकाट पर उतर आयी है। ईरानी सेना ने गल्फ में अमेरिका के मित्र देशों पर मिसाइलों से जबरदस्त हमले किए हैं। इसके अलावा ईरानी सेना के हमले में अमेरिका का एक एयरक्राफ्ट भी तवाब हो गया है। दुबई में भी मिसाइलें दागी गई हैं। जिसके बाद बुर्ज खलीफा को खाली कराए जाने की खबर है। दरअसल एक मिसाइल बुर्ज खलीफा के बेहद नजदीक जाकर गिरी है। इजरायल पर भी मिसाइलें दागी गयी हैं। ईरानी सेना ने सबसे बड़ी हमले की चेतावनी दी है। उसकी चेतावनी से अमेरिका के मित्र देश बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं।ईरान ने बदला लेने की कसम खाई है। ईरान ने इजराइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं।

भारत पर व्यापक असर

इस युद्ध का भारत पर भी व्यापक असर पड़ रहा है। पूरी दुनिया भी इस युद्ध से डरी हुई है। वहीं ईरानी सेना की बात करें तो लगता है उन्होंने सिर पर कफन बांध लिया है। ईरानी सेना के ताबड़तोड़ हमलों के बाद ट्रंप बैकफुट पर नजर आ रहा है। जंग की वजह से तमाम देशों में लोग फंसे हुए हैं। भारतीय भी इनमें शामिल हैं। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस बंद होने से भारत में करीब 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने की आशंका है। एयर इंडिया और इंडिगो ने यूरोप, UK, US और मिडिल ईस्ट रूट्स पर कई फ्लाइट्स कैंसल कर दी हैं। दिल्ली, मुंबई जैसे एयरपोर्ट्स पर ऑपरेशनल अलर्ट जारी है। हजारों यात्री (खासकर भारतीय और विदेशी) फंसे हुए हैं।

भारतीयाें को इंडोर रहने की चेतावनी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा न करने और इंडोर रहने की सलाह दी है। इजराइल, ईरान, सऊदी अरब, कतर आदि में भारतीय मिशनों के इमरजेंसी नंबर जारी किए गए हैं। फंसे विदेशी यात्रियों को वीजा एक्सटेंशन में राहत देने की घोषणा। भारतीयों का प्रयास है कि जल्द से जल्द इन मुल्कों से निकल कर अपने देश पहुंच जाएं। उनके परिजन भी बहुत परेशान हैं।

परमाणु युद्ध की जतायी आशंका

दुनिया के कई देशों ने परमाणु युद्ध की आशंका जतायी है। भारत ने भी कहा है कि भारत ने कहा है कि हमला दुनिया को परमाणु युद्ध की ओर धकेल रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत की 50% से ज्यादा तेल सप्लाई मिडिल ईस्ट से आता है (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते)। युद्ध बढ़ने से तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे सोना-चांदी महंगा हो सकता है। शेयर बाजार के बड़ा गोता खाने की आशंका से निवेशक डरे हुए हैं।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *