भाजपा की महानगर कार्यकारिणी में जगह नहीं, शिव कुमार नाज ने चढ़ाई आस्तीन, बोले आने दो साल 2027
मेरठ। भाजपा की महानगर इकाई में वाल्मीकि के नाम पर सुपड़ा ही साफ कर देने से शिव कुमार नाज खासे नाराज हैं। उन्होंने यहां तक सवाल पूछ लिया कि आखिरकार भाजपाइयों को हमारे समाज से इनती परेशानी क्यों हैं जो महानगर की कार्यकारिणी में एक भी वाल्मीकि नहीं। ऐसा क्या हुआ जो एक भी वाल्मीकि को नहीं रखा गया है, जबकि वाल्मीकि समाज तो हमेशा से भाजपा के साथ हर वक्त खड़ा रहा है।
कोर वोटर को ही भूल दिया
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ शाखा नगर निगम के अध्यक्ष शिव कुमार नाज ने कहा कि महानगर भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी से संगठन के कोर वोटर कहे जाने वाले वाल्मीकि समाज की पूर्ण रूप से अपेक्षा करते हुए सुपड़ा साफ़ कर दिया गया है। एक मात्र कार्यकारणी सदस्य ज्योति वाल्मीकि का भी डिमोशन करते हुए उन्हें संगठन में मंत्री पद से सदस्य बनाया गया है ।।
ये अनदेंखी ठीक नहीं
शिव कुमार नाज का कहना है कि नवगठित कार्यकारिणी में वाल्मीकि समाज की पूर्ण रूप से अनदेखी की गई है , जबकि वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग दिन रात ईमानदारी और वफादारी से संगठन के लिए काम करते है , किन्तु हर बार संगठन में अनुसूचित मोर्चे में छोटे मोटे पद देकर इतिश्री कर ली जाती है जिससे वाल्मीकि समाज में रोष के साथ साथ गुस्सा भी व्याप्त है ।
क्या हुआ भाजपा का संविदा बहाली का वादा
शिव कुमार नाज से पूछा कि महापौर के चुनाव में भा ज पा द्वारा सफाई कर्मचारियों की संविदा बहाली का वादा किया था जिस पर अभी तक भा ज पा अपना वादा निभाने में असमर्थ रही, आरक्षण में उपवर्गीकरण, यूजीसी और क्रीमी लेयर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे सरकार द्वारा अधर में लटकाए हुवे है , जिन पर तुरंत निर्णय करके सरकार को उन्हें तत्काल लागू करना चाहिए , जिससे अंतिम पायदान पर खड़े वाल्मीकि समाज के बच्चे भी विकास की लाइन में खड़े हो सके ।।
लंबी है कारगुजारियों की लिस्ट
शिव कुमार नाज ने बताया कि मेरठ में वाल्मीकि श्मशान भूमि पर भी नगर निगम द्वारा और शिक्षा विभाग द्वारा अवैध कब्जा किया गया है जबकि वास्तविक रूप से वो भूमि वाल्मीकि श्मशान की भूमि है जो दिल्ली रोड नूर नगर में खसरा नंबर 6104 पर दर्ज है, उस पर भी भारतीय जनता पार्टी वाल्मीकि समाज को न्याय नहीं दिला सकी , गैर कानूनी तरीके से सफाई पेशे में चलाई जा रही ठेकेदारी भी एक अहम मुद्दा है जो भा ज पा हल करने में असफल रही ।
उबल रहा है वाल्मीकि समाज
अब संगठन में वाल्मीकि समाज की उपेक्षा ने वाल्मीकि समाज में उबाल ला दिया है, शिव कुमार नाज़ ने बताया कि वाल्मीकि समाज भा ज पा, का कोर वोटर है हमारे युवा सैकड़ों की संख्या में भा ज पा के हर कार्यक्रमों नीतिगत योजनाओं में बढ़ चढ़ कर दिन रात कार्य करते हैं उसके बावजूद संगठन और अन्य सभी संवैधानिक संस्थाओं के पदों पर उनकी अनदेखी अब असहनीय है समय रहते अगर सुधार नहीं किया गया तो 2027 में प्रदेश की हर सीट पर चुनाव नतीजे बदलने की वाल्मीकि वोटर क्षमता रखता है, इसलिए 2027 से पहले अपनी सोच बदलकर उपेक्षा करने की बात दिल से निकालनी होगी ।
और वाल्मीकि समाज के लोगों का समायोजन भी सुनिश्चित करना होगा ।।