जयंती पर शहीदे आजम भगत सिंह को नमन, प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर , दीपक शर्मा, पुनीत शर्मा आदि रहे मौजूद
मेरठ। राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिवार ट्रस्ट ने बलिदानी भगत सिंह की 118 वी वर्षगांठ पर लालकुर्ती स्थित पैठ बाजार मे क्रांतिकारी भगत सिंह की प्रतिमा का दुग्ध से आभिषेक कर तथा माल्यार्पण करते हुए नमन किया गया। दीपदान कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीदे आजम भगत सिंह को सादर नमन वंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लालकुर्ती पैंठ एरिया के सभी व्यापारी उपस्थित रहे। सभी व्यापारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के साथ मिलकर शहीदे आजम भगत सिंह को याद करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आ”ान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर ने बताया की भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को एक सिक्ख परिवार में हुआ था, उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था। इस मौके पर लालकुर्ती पैंठ एरिया के अध्यक्ष पुनीत शर्मा, ट्रस्ट के मंत्री दीपेंद्र कुमार जैन, महेश चंद गुप्ता, धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान के अध्यक्ष श्री तस्वीर चपराना, जूडो करटे के कोच वसीम अहमद, दिलीप , अमित , कुणाल, पुनीत शर्मा, महेंद्र, बॉबी सनी,अतुल पारस, मुकेश पैठ के व्यापारी गण सभी उपस्थित हुए।