रालोद का सदस्यता अभियान

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर साईं उद्धान रोहटा रॉड पर केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के आह्वान पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके आयोजन में बड़ी भूमिका जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ की रही। बड़ी संख्या में मुस्लिम मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजपाल वाल्मीकि व संचान संगठन के जिला महासचिव जयराज सिंह एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबुद्ध कुमार (राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय लोकदल) रहे उनके साथ मंच पर मतलूब गौड़ (जिला अध्यक्ष मेरठ), नरेंद्र सिंह खजूरी (सदस्य एस सी/ एस टी आयोग उ० प्र० सरकार), ओडी त्यागी (प्रदेश महासचिव), गौरव जिटौली (क्षेत्रीय महासचिव एवं जिला प्रभारी मेरठ), ऋचा सिंह (राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ), नईम सागर (महानगर अध्यक्ष मेरठ) रहे। मतलबू गौड ने कहा कि रालोद सभी वर्ग व संप्रदायों के लोगों को साथ लेकर चलती है। उनकी पार्टी धर्म आधारित राजनीति से दूर है। यह मुल्क सभी का है, सभी इस मुल्क के हैं। रालोद संविधान पर विश्वास रखती है और संविधान ने सभी को बराबर का दर्जा दिया है। मुल्क भाईचारे से चलते हैं नफरत से नहीं। रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी सभी को साथ लेकर चलने की बात करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *