कैंट के कुछ इलाकों में जाने से अभी बरतें परहेज

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेरठ। सीमा पार की गई एयर स्ट्राइक और पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के चलते फिलहाल कैंट के कई इलाकों में सिविलियन्स की आवाजाही पर सख्ती कर दी गयी है। कैंट स्टेशन पर ज्यादा निगरानी नजर आ रही है। रात के वक्त यह निगरानी अधिक देखी जा सकती है। दरअसल पता चला है कि कैंट से सटे इलाकों में सिविलियन्स की आवाजाही पर रोक की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गयी है। कैंट के ऐसे कई इलाके हैं जहां सैन्य प्रशासन ने सख्ती कर दी है। इन इलाकों में सिविलियन्स को आने जाने से रोकने पर पुलिस को सेना की मदद को कहा गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे कैंट में सेना की सख्ती देखी जा सकती है। रात के 9 बजे के बार यह सख्ती बढा दी जाती है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि सेना ने पुलिस से आग्रह किया है कि कुछ खास इलाकों में सिविलियन्स की आवाजाही पर सख्ती की जाए, इसी के चलते गुरूवार से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक यह सख्ती लागू की गयी है। माना जा रहा है कि रोहटा रोड फ्लाई ओवर के समीप से जो लोग वाया कैंट से होकर निकला करते थे उस रास्ते पर सख्ती कर दी गयी है। इसी तर्ज पर माल रोड से आरवीसी तथा उससे सटे सैन्य प्रतिष्ठानों से होकर जो लोग आगे जाया करते थे वहां भी अब आवाजाही पर कुछ दिन सख्ती का सामना करना पड़ेगा। यह भी बताया गया है कि सैन्य इलाके से होकर जो लोग लेखा नगर जाया करते हैं उनको अब अपना परिचय देना होगा। सरकुलर रोड से पंजाब सेंटर से आगे होकर जाने वालों को भी सख्ती या पूछताछ के बाद ही गुजारा जाएगा।

रात के वक्त सख्ती

आपरेशन सिंदूर के बाद रात के कैंट के कई इलाकों में सख्ती देखी जा रही है। एक सैन्य सूत्र ने जानकारी दी है कि आमतौर पर इस प्रकार की सिचुवेशन के बाद सेना की ओर से कुछ एहतियाती कदम उठाए जाते हैं। हालांकि इन्हें वो रूटीन एक्सरसाइज भी बताते हैं। कुल मिलाकर इन दिनों कैंट के कई इलाकाें में सेना के क्यूआरटी यूनिट का मूवमेंट बढ़ गया है। सिटी व कैंट स्टेशन से आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि आर्मी एरिया में सेना की निगरानी के अलावा एलआइयू की भी निगरानी बढ़ गयी है। आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

कैंट स्टेशन सबसे ज्यादा निगरानी

मेरठ के कैंट स्टेशन पर सबसे ज्यादा सख्ती देखी जा सकती है। दरअसल कैंट स्टेशन से निकलकर कंकरखेड़ा व शहर के दूसरे इलाकों में आने जाने का रास्त सेना की एवन लैंड वाले इलाकें से होकर गुजरता है। कैंट स्टेशन से निकल कर शहर जाने वालों को वाया सेना के पाइन डिविजन मुख्यालय, माल रोड, रेस रोड या फिर सरकुल रोड से होकर जाना पड़ता है। इसी वजह से माना जा रहा है कि कैंट स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी गयी है।

हाई अलर्ट पर मेरठ छावनी

- Advertisement -

हाईअलर्ट पुलिस फोर्स स्टैंडबाई पर

ना-पाक हरकतें नागरिकों को निशाना

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes