मंडलायुक्त से की मुलाकात, निगम कर्मियों की ज्यादातर मांगों पर मंडलायुक्त की सहमति, आबादी के अनुपात में बढ़ेगी सफाई कर्मियों की संख्या
मेरठ। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ की ज्यादातर मांगों पर मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने सहमति जतायी है। सोमवार को निगम के सफाई कर्मचारी नेताओ ंको एक प्रतिनिधि मंडल मंडलायुक्त से मिलने पहुंचा था। इस मौके पर नगरायुक्त सौरंभ गंगवार भी मौजूद रहे। अध्यक्ष विपिन मनोठिया व विनेश विद्यार्थी के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मंडल की ओर से ज्ञापन दिया गया तथा मंडलायुक्त को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी दी गयी। मंडलायुक्त को बताया गया कि सर्दी पड़ रही है लेकिन सफाई कर्मचारियों के पास गर्म कपड़े तक नहीं है। नियमानुसार मौसम के अनुसार सफाई कर्मचारियों के पास ठंड़े व गर्म कपड़े होने चाहिए। सफाई कार्य में लॉग शू समेत जो चीजें होनी चाहिए वो कुछ भी नहीं हैं।
बढ़ाई जाएंगी समस्या
मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि नियमानुसार दस हजार की आबादी पर 21 सफाई कर्मचारी होने चाहिए, लेकिन नगर निगम क्षेत्र की आबादी के अनुपात में कर्मचारियों की संख्या उतनी नहीं जितनी होनी चाहिए। विनेष विद्यार्थी ने बताया कि मंडलायुक्त ने इस समस्या को जायज ठहराते हुए भरोसा दिलाया कि सफाई कर्मचारियों की संख्या आबादी के अनुपात में होनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में नगरायुक्त से कार्रवाई को कहा। कर्मचारी संघ ने समान काम समान काम समान वेतन की बात भी उठायी, इस पर भी सहमति जतायी दी गयी। सफाई कर्मचारियों के इलाज के लिए जो माग की गयी है उसको भी मान लिए जाने की जानकारी दी गयी है। साथ ही यह भी कि किसी भी कर्मचारी को उसकी सेवा निवृत्ति की जानकारी तीन माह पूर्व दी जाएगी और जिस दिन वह सेवानिवृत्त होगा, उसी दिन उसके सारे ड्यूज भी दे दिए जाएंगे। वेतन विसंगतियों को दूर करने की भी मांग की। मांग पत्र पर मंडलायुक्त ने कहा कि मांगों से शासन को अवगत कराया जाएगा और जो भी निर्देश मिलेंगे उनका अनुपाल किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
अध्यक्ष विपिन मनोठिया, लीगल एडवाइजर विनेष विद्यार्थी, अमित अहलावत, अरविंद, पप्पू वैद, सुभाष पार्चा, सुरेश, अरुण चावला, अमित बहलवात आदि शामिल रहे।