शास्त्री नगर में कलश यात्रा

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

भोलेश्वर मंदिर से निकाली गयी कलश यात्रा, 231 महिलाएं पीले वस्त्र में हुई शामिल, रविवार को विशाल हिन्दू सम्मेलन

मेरठ। शास्त्रीनगर नई सड़क स्थित भोलेश्वर मंदिर से शनिवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। इसमें शामिल सभी महिलाएं पीत वस्त्र में थीं। अधिकांश पीली साड़ी में कलश यात्रा में शामिल हुई थीं। दरअसल कलश यात्र का आयोजन रविवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर किया गया था। मेरठ विश्व गीता संस्थान मयराष्ट्र द्वारा भोलेश्वर मंदिर से 251 पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए महिलाओं ने निकाली। कलश यात्रा जहा आगे आगे ढोल नपीरी उसके बाद ढोल के मध्य पालकी में सवार होकर लड्डू गोपाल जी की सवारी और उसके पीछे भक्ति गीत बजाता बैंड चल रहा था उसके मध्य 251पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए महिलाओ का जन समूह चल रहा था।

ये रहे मौजूद

भोलेश्वर मंदिर पर पंडित पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा वेद मंत्रों द्वारा पूजन किया जिसमें यजमान आचार्य राधा कृष्ण मनोरी एव तुषा शर्मा, आलोक सिसोदिया, विनोद शर्मा, विजय भोला, पार्षद सुमित मिश्रा, ललित मोरल ने पूजन करवाया। कलश यात्रा के दौरान जगह जगह व्यापारियों ने पुषवर्षा कर जल एवं मिष्ठान वितरित कर कलश यात्रा का भक्ति भाव से स्वागत किया। तुषा शर्मा, ममता, विजयलक्ष्मी मिथिलेश सुषमा कुसुम लता अंजनी शिप्रा रस्तोगी शैलेंद्र रस्तोगी डॉ जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

कलश यात्रा का आयोजन भगत सिंह बस्ती शास्त्रीनगर में रविववार को होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन भगत सिंह बस्ती शास्त्रीनगर पूर्वी मेरठ महानगर में होने जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि साध्वी रजनी देवी नंगली तीर्थ रहेंगी। इनके अलावा आरएसएस के विभाग व्यवस्था प्रमुख डा. नीरज सिंहल, प्रो. वाचस्पति मिश्र, भारत भूषण आदि भी शामिल रहेंगे।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *