यूपी क्राइम कैपिटल-प्रमोद तिवारी

यूपी क्राइम कैपिटल-प्रमोद तिवारी
Share

यूपी क्राइम कैपिटल-प्रमोद तिवारी, मेरठ / कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए यूपी को क्राइम कैपिटल करा दिया। प्रमोद तिवारी मंगलवार को प्रेस से बात कर रहे थे। उन्होंने भाजपा नेताओं भाषा खासतौर से लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के प्रति की जाने वाली टिप्पणियों पर भी आपत्ति दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने एक देश एक चुनाव को पीएम मोदी द्वारा देश की अन्य समस्याओं से ध्यान हटाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध की राजधानी बन गई है। भाजपा की लांड्री सर्विस लेने वाला, झंडा उठाने वाला हो, वह सबसे साफ सुथरा व्यक्ति हो जाता है। 45 साल की राजनीति मेरी हो गई, आज तक मैंने सदन में ऐसी भाषा नहीं सुनी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में मुख्यमंत्री द्वारा ठोक दूंगा, मिट्टी में मिला दूंगा जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं। भाजपा का कभी लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं रहा, इसलिए ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं। संजय निषाद और राजभर की टिप्पणी पर कहा कि ये लोग सभी दलों के साथ रह चुके हैं। ये जिसके साथ रहते हैं, उसी की गाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को कांग्रेस की ओर से महंगाई के खिलाफ मंडल स्तरीय करेगी। एक देश एक चुनाव पर बोले कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव हो रहा है, सालभर बाद एक साथ चुनाव अव्यावहारिक है। दो तिहाई बहुमत इसके लिए जरूरी है जबकि साधारण बहुमत तक नहीं है सरकार के पास।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा की। मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू कहते हैं कि राहुल गांधी को आतंकवादी घोषित किया जाए, यह शर्मनाक है। राहुल गांधी सबसे ज्यादा आतंकवाद से पीड़ित हैं। प्रधानमंत्री को ऐसे मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए और खुद भी खंडन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को मेरठ कमिश्नरी पर मेरठ मंडल के सभी कांग्रेस जन बढ़ते अपराधों, महंगाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करेंगे, यह प्रदर्शन सभी मंडल मुख्यालयों पर किया जायेगा। इससे पहले कांग्रेस नेता का परतापुर बाईपास पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में एआईसीसी संयुक्त सचिव मनोज त्यागी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मेरठ प्रभारी विजेंद्र यादव, मुद्दशिर जमा खान, विशाल वशिष्ठ, निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष रंजन शर्मा प्रभाकर, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, डॉ यूसुफ कुरैशी, सतीश शर्मा, धूम सिंह गुर्जर, डा अशोक आर्य, बबिता गुर्जर, सैय्यद रिहान, कार्यालय सचिव नईम, सलीम खान, कृष्ण कुमार किशनी, आदित्य शर्मा, पीसीसी के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह, सतीश शर्मा, दीपक शर्मा, गोलू, विनोद सोनकर, दिनेश उपाध्याय, राहत चौहान आदि भी मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *