कनाडा में दस को गोली से उड़ाया

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

ट्रांसजेंडर ने दी वारदात अंजाम, अपनी मां व छोटे भाई को भी मार डाला, दुनिया भर से शोक संदेश

नई दिल्ली/कनाड़ा। ट्रांसजैंडर एक बंदूकधारी ने दस लोगों को गोली से भून डाला। इस जघन्य हत्या कांड से पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है। सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि हत्यारी ट्रांसजेंडर ने इतने लोगों की हत्या के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। यह बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना है। छोटे बच्चों की मौत और एक छोटे शहर का दर्द कल्पना से परे है। सभी पीड़ित परिवारों के लिए गहरी संवेदना के संदेश भारत समेत पूरी दुनिया से भेजे जा रहे हैं। यह घटना कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के छोटे से पहाड़ी शहर टम्बल रिज (Tumbler Ridge) में हुई। टम्बल रिज एक छोटा माइनिंग टाउन है, जहां सिर्फ 2,400-2,500 लोग रहते हैं। इतने छोटे समुदाय में इतनी बड़ी त्रासदी ने सभी को झकझोर दिया। पूरा कनाडा शोक में डूबा है।

मां व सौतेले भाई की भी हत्या

महज 18 साल की ट्रांसजेंडर Jesse Van Rootselaar, ने अपनी मां और 11 साल के सौतेले भाई की भी गाेली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह Tumbler Ridge Secondary School (लगभग 175 छात्रों वाला हाईस्कूल) पहुंचा, जहां मुख्य रूप से लाइब्रेरी में फायरिंग की।

स्कूल में खेली खून की होली

हत्यारे ट्रांसजेंडर Jesse Van Rootselaar ने स्कूल में पहुंचकर खून की होली खेली। छह को मौत की नींद सुला दिया। दो को घर में मारा एक खुद भी वह मार गया। कुल मिलाकर 9 मौते हुई हैं। हालांकि सरकारी रिपोर्ट में पहले दस की मौत की खबर दी गयी थी।

हत्यारी इसी स्कूली की छात्रा

सरकारी रिपोर्ट में बताया गया है कि हत्या ट्रांसजेंडर इसी स्कूल की पूर्व छात्रा थी, लेकिन करीब 4 साल पहले स्कूल छोड़ दिया था। वह ट्रांसजेंडर महिला थी (जन्म से जैविक पुरुष, लगभग 6 साल पहले ट्रांजिशन शुरू किया)। (Royal Canadian Mounted Police) ने बताया कि उसके घर पर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कई कॉल्स आए थे, पुलिस कई बार विजिट कर चुकी थी, और मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन भी हुआ था।

- Advertisement -

दुनिया भर से शोक संदेश

भारत समेत दुनिया भर से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपना जर्मनी दौरा रद्द कर दिया और गहरा शोक जताया। ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर और स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे। शहर में कैंडललाइट विगिल और फूलों-खिलौनों से मेमोरियल बनाया गया। वहीं दूसरी ओर अभी तक इस हत्या कांड की वजह नहीं पता चल सकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *